फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   here it is match preview for india vs sri lanka first test at kolkata 

IND vs SL पहला टेस्ट आज: विराट कोहली श्रीलंका को नहीं देना चाहेंगे बदला लेने का मौका

Thu, 16 Nov 2017 04:39 AM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Thu, 16 Nov 2017 04:39 AM IST
विज्ञापन
here it is match preview for india vs sri lanka first test at kolkata 
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : self
कोलकाता में आज से से टीम इंडिया और श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। बारिश की बाधा इस मैच में पड़ सकती है। मैच सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होगा। भारत ने पिछले चार माह पहले श्रीलंका को उसी की सरजमीं पर तीनों फार्मेट में 9-0 से हराया था। श्रीलंका अपनी इस हार बदला लेने की कोशिश करेगी। टीम इंडिया के खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को वन डे में हराने के बाद बेहतरीन फार्म में चल रहे हैं। टीम इंडिया का फार्म श्रीलंका को परेशान कर सकता है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:- INDvSL: जीत का ‌सिलसिला बरकरार रखने इन 11 के साथ उतर सकते हैं विराट कोहली
विज्ञापन


भारत अगर सीरीज 3-0 से जीत जाता है तो अपने ही सरजमीं पर 100 वीं जीत दर्ज करने वाला वह तीसरा देश बन जाएगा। अब तक ऑस्ट्रेलिया ने 234 तथा इंग्लैंड ने 212 टेस्ट अपनी सरजमीं पर जीते हैं। भारत ने अब तक अपने यहां 261 टेस्ट मैच खेले हैं। जिनमें 97 में उसे जीत तथा 52 में हार मिली है। 111 मैच ड्रा तथा एक मैच टाई रहा है। विराट कोहली ऐसी उपलब्धि हासिल करने के लिए कोलकाता का पहला टेस्ट अवश्य जीतना चाहेंगे। वह श्रीलंका को अपनी पिछली हार का बदला लेने का कोई मौका नहीं देना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:- INDvSL: टीम इंडिया-श्रीलंका के बीच अब तक के सबसे रोमांचक 5 टेस्ट मैच

टीम इंडिया के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा दुनिया में इस साल टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं। पुजारा ने अभी 8 मैचों में 851 रन बनाए हैं। दुनिया में अभी सर्वाधिक रन दक्षिण अफ्रीका के डीन एल्गर ने 11 मैचों में 1097 रन बनाए हैं। पुजारा से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी।   

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दौरान टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर आर अश्विन के पास टेस्ट में 300 विकेट हासिल करने का मौका होगा। अगर वह तीन मैचों में 8 विकेट ले लेते हैं तो वह अनिल कुंबले, कपिल, हरभजन सिंह और जहीर खान के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले पांचवें गेंदबाज हो जाएंगे। 

यह भी पढ़ें:- रिकॉर्ड की सीरीज: तेजी में सचिन को पीछे छोड़ सकते हैं विराट, डेनिस लिली को अश्विन


भारत ने श्रीलंका को पिछली सीरीज में 9-0 से रौंदा है। लिहाजा श्रीलंका को भारत के खिलाफ एक नई शुरुआत करनी होगी। उसने हाल ही में पाकिस्तान को यूएई में टेस्ट में 2-0 से हराया है। इससे उनके विश्वास में और मजबूती आएगी। श्रीलंका पिछले 35 सालों में भारत में 17 टेस्ट खेले हैं। लेकिन उन्हें एक में भी जीत नसीब नहीं हुई है। भारत श्रीलंका के खिलाफ बेहतर क्रिकेट खेलकर अपने आपको अगले साल दक्षिण अफ्रीका के दौरे के लिए और अच्छे ढंग से तैयार कर सकता है। 

मुरली विजय की टेस्ट में वापसी हुई है। उम्मीद है वह यादगार पारी खेल अपनी वापसी को सफल बनाने की कोशिश करेंगे। इसी तरह वन डे टीम से बाहर चल रहे स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा के प्रदर्शन पर सबकी नजरें होंगी। 

संभावित टीम इंडिया- विराट कोहली, मुरली विजय, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रिद्धीमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी

संभावित श्रीलंका टीम- दिनेश चांदीमल, दिमुथ करुनारत्ने, धनंजय डिसील्वा, सदीरा समारविक्रमा, एंजेला मैथ्यूज, लहिरू थिरिमाने, रंगना हेराथ, सुरंगा लकमला, निरोशन डिकवेला, विश्वा फर्नांडो, लक्षन संदकन 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed