फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSL: टीम इंडिया-श्रीलंका के बीच अब तक के सबसे रोमांचक 5 टेस्ट मैच

Wed, 15 Nov 2017 04:55 PM IST
amarujala.com: presented by-शरद मिश्र
amarujala.com: presented by-शरद मिश्र Updated Wed, 15 Nov 2017 04:55 PM IST
विज्ञापन
india and sri lanka, here its 5 best test match against each other
भारत विरुद्ध श्रीलंका
भारत और श्रीलंका के बीच पिछले 35 सालों से टेस्ट मैच खेले जा रहे हैं। दोनों देशों ने अब तक 41 टेस्ट खेले हैं। टीम इंडिया को 19 में जीत हासिल हुई है। 7 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। बाकी मैच ड्रा रहे हैं। इस स्लाइड में अब तक दोनों देशों के बीच खेले गए 5 सबसे रोमांचक टेस्ट मैचों की जानकारी दे रहे हैं। 

 

मुंबई, 1997

india and sri lanka, here its 5 best test match against each other
सौरव गांगुली
श्रीलंका ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बैटिंग का निमंत्रण दिया। टीम इंडिया का स्कोर 2 विकेट पर 51 रन था। इसके बाद सौरव गांगुली ने 173 तथा सचिन तेंदुलकर ने 137 रनों का योगदान दिया। भारत ने 512 रनों ‌का विशाल स्कोर खड़ा किया। श्रीलंका ने पहली पारी में 361 रन बनाए। बारिश से प्रभावित इस मैच में बाद में दूसरी पारी में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 94 ओवर में 333 रन का टारगेट दिया। जयसूर्या और अटापट्टू ने पहले ‌विकेट के लिए 58 रन बनाए। बाद में श्रीलंका की पारी को रोशन महानामा और अर्जुन रणातुंगा ने संभाला तथा स्कोर 166/7 कर दिया। बारिश के बाद आगे का खेल संभव नहीं हो पाया। टीम इंडिया जीत से वंचित रह गई। 
 

कैंडी, 2001

india and sri lanka, here its 5 best test match against each other
राहुल द्रविड़ - फोटो : Getty
श्रीलंका ने पहले खेलते हुए महिला जयवर्धने की शतक की मदद से 274 रन बनाए। चामिंडा वास ने 4 विकेट लेते हुए टीम इंडिया को झकझोर दिया। इंडिया 221 रन पर आउट हो गई। बाद में श्रीलंका ने टीम इंडिया को टर्न लेती पिच पर 264 रनों का टारगेट दिया। टीम इंडिया ने राहुल द्रविड़ के साहसिक 75 तथा सौरव गांगुली के 98 रनों की मदद से लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोलंबो, 2010

india and sri lanka, here its 5 best test match against each other
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : livemint
श्रीलंका ने पहले खेलते हुए समरवीरा के 137 रनों की मदद से 425 रन बनाए थे। भारत ने वीरेंद्र सहवाग के 109 तथा लक्ष्‍मण के 54 और रैना के 62 रनों की मदद से पहली पारी में 436 रन बनाए। इसके बाद श्रीलंका ने दूसरी पारी में 8 विकेट पर 125 रन के बाद समरवीरा तथा अजंथा मेंडीस की बेहतर बल्लेबाजी से टीम इंडिया को 257 रनों का टारगेट दिया। टीम इंडिया का स्कोर एक समय 4 विकेट पर 62 रन था। लक्ष्मण ने बाद में 103 तथा तेंदुलकर ने 54 रन बनाए। भारत ने लक्ष्मण के कलात्मक शतक की बदौलत मैच जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। 
विज्ञापन

गाल, 2015

india and sri lanka, here its 5 best test match against each other
dinesh chandimal
श्रीलंका ने पहले खेलते हुए पहली पारी में महज 183 रन बनाए। आर अश्विन ने 6 विकेट लिए। टीम इंडिया ने शिखर धवन के 134 तथा विराट कोहली के 104 रनों की मदद से 375 रन बनाए। टीम इंडिया को 192 रनों की लीड मिली। दूसरी पारी में श्रीलंका एक बार 95 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद लड़खड़ा रहा था। दिनेश चांदीमल ने 162 रनों की पारी खेली। बाद में टीम इंडिया को 175 रनों का टारगेट दिया गया। टर्न लेती पिच पर टीम इंडिया 112 रनों पर आल आउट हो गई। रंगना हेराथ ने 8 विकेट लिए। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed