{"_id":"4d7afb36-80dd-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"henriques-fined-for-manufacturer-s-logo-on-his-helmet","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑलराउंडर हेनरिक्स पर लगा जुर्माना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ऑलराउंडर हेनरिक्स पर लगा जुर्माना
हैदराबाद/एजेंसी
Updated Wed, 27 Feb 2013 06:54 PM IST
विज्ञापन
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से टेस्ट कैरियर का आगाज करने वाले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मोइसेस हेनरिक्स पर अपने हेल्मेट पर उत्पादक का लोगो लगाकर खेलने के कारण मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना किया गया है।
विज्ञापन
मैच के चौथे दिन हेनरिक्स के हेल्मेट पर उत्पादक का लोगो पाया गया, जिसके बाद उन्हें आईसीसी की आचार संहित 2.1.1 के तहत जुर्माना किया गया।
गौरतलब है कि चेन्नई टेस्ट से अपने कैरियर का आगाज करने वाले हेनरिक्स ने भारत के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। उन्होंने पहली पारी में 68 और दूसरी में नाबाद 80 रन बनाए थे।
विज्ञापन