{"_id":"5f0d95648ebc3e63ae52ac4a","slug":"hemang-amin-becomes-interim-ceo-of-bcci-given-responsibility-after-johri-s-resignation","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेमंग अमीन बने BCCI के अंतरिम सीईओ, जौहरी के इस्तीफे के बाद मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हेमंग अमीन बने BCCI के अंतरिम सीईओ, जौहरी के इस्तीफे के बाद मिली जिम्मेदारी
Tue, 14 Jul 2020 04:54 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 14 Jul 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
हेमंग अमीन
- फोटो : social media
आईपीएल के मौजूदा सीओओ हेमंग अमीन को मंगलवार को बीसीसीआई का अंतरिम सीईओ नियुक्त किया गया। पिछले हफ्ते राहुल जौहरी के इस्तीफे के बाद से यह पद खाली था। बोर्ड की एपेक्स काउंसिल की बैठक में इसपर फैसला लिया गया। बोर्ड के एक पदाधिकारी ने बताया कि अमीन इस पद के लिए सबसे उपयुक्त हैं।
विज्ञापन
अमीन चर्चित इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर हैं और 2017 से ही आईपीएल के ऑपरेशन का काम देख रहे हैं।
उधर बोर्ड ने यह भी संकेत दिए हैं कि दो महीने के भीतर ही नया सीईओ ढूंढ लिया जाएगा। 17 जुलाई को होने वाली बोर्ड की एपेक्स काउंसिल की मीटिंग में भी इस पर चर्चा होगी।
विज्ञापन