फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Heath Streak Is Alive: Henry Olonga Dismisses Zimbabwe Legend Heath Streak Demise News, Said This On Tweet

Heath Streak Death News: हेनरी ओलंगा ने हीथ स्ट्रीक की मौत की खबर का खंडन किया, ट्वीट कर कही यह बात

Wed, 23 Aug 2023 01:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 23 Aug 2023 01:53 PM IST
सार

पूर्व क्रिकेटर हेनरी ओलंगा ने ट्वीट कर उनकी मौत की खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा है कि स्ट्रीक जिंदा हैं और उनकी मौत को लेकर अफवाह फैलाई गई।

विज्ञापन
Heath Streak Is Alive: Henry Olonga Dismisses Zimbabwe Legend Heath Streak Demise News, Said This On Tweet
हेनरी ओलंगा के मुताबिक हीथ स्ट्रीक जिंदा हैं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिम्बाब्वे के पूर्व महान ऑलराउंडर हीथ स्ट्रीक की मौत पर बवाल हो गया है। दरअसल, चौथी स्टेज के कैंसर से जूझ रहे स्ट्रीक को लेकर आज सुबह खबरें आई थीं कि उनका निधन हो गया है। हालांकि, अब उन्हीं के देश के पूर्व क्रिकेटर हेनरी ओलंगा ने ट्वीट कर उनकी मौत की खबरों का खंडन किया। उन्होंने कहा है कि स्ट्रीक जिंदा हैं और उनकी मौत को लेकर अफवाह फैलाई गई। हेनरी ओलंगा जिम्बाब्वे के पूर्व तेज गेंदबाज हैं।
विज्ञापन

इससे पहले ओलंगा ने ही ट्वीट कर उनके मौत की पुष्टि की थी। हालांकि, अब उन्होंने वह ट्वीट हटा लिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए नए ट्वीट में ओलंगा ने हीथ स्ट्रीक के साथ अपनी हालिया बातचीत का स्क्रीन शॉट शेयर किया है, जिसमें दोनों क्रिकेट के अंदाज में बात कर रहे हैं।

स्थिति को स्पष्ट करने और किसी भी गलत जानकारी को दूर करने के प्रयास में ओलंगा ने अपडेट साझा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, "मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि हीथ स्ट्रीक के निधन की अफवाहों को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। मैंने अभी उनसे सुना है। तीसरे अंपायर ने उन्हें वापस मैदान में बुला लिया है। वह बिल्कुल जिंदा हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

ओलंगा के हीथ स्ट्रीक के साथ कथित व्हाट्सएप चैट में स्ट्रीक की ओर से लिखा गया है- बिल्कुल जिंदा हूं। इस रन आउट के फैसले को तुरंत बदलिए। इस पर ओलंगा लिखते हैं- सुनकर अच्छा लगा। यह बातें आग की तरह फैलीं। आप रातोंरात मर गए थे भाई।

इससे पहले ओलंगा ने एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर पोस्ट किया था, "दुखद खबर आ रही है कि हीथ स्ट्रीक नहीं रहे। RIP जिम्बाब्वे क्रिकेट के लीजेंड।" स्ट्रीक की मौत की खबर तेजी से फैल गई थी, जिससे फैंस और साथी क्रिकेटरों में दुख का माहौल था। बहरहाल, ओलंगा के अपडेट के साथ स्ट्रीक के स्वास्थ्य पर छाए अनिश्चितता के बादल छंट गए हैं।
विज्ञापन

Heath Streak Is Alive: Henry Olonga Dismisses Zimbabwe Legend Heath Streak Demise News, Said This On Tweet
हीथ स्ट्रीक नहीं रहे - फोटो : सोशल मीडिया
हीथ स्ट्रीक का अंतरराष्ट्रीय करियर
हीथ ने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत नवंबर 1993 में की थी। उनका पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक वनडे मैच था। इसके बाद दिसंबर 1993 में हीथ ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया। उन्होंने अपना आखिरी वनडे अगस्त 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ और आखिरी टेस्ट सितंबर 2005 में भारत के खिलाफ खेला था। हीथ ने अपने करियर में सचिन तेंदुलकर को तीन बार और सौरव गांगुली को चार बार आउट किया था। अपने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत के खिलाफ हरारे टेस्ट की पहली पारी में हीथ ने जबरदस्त गेंदबाजी की थी। 

उन्होंने भारत की आधी टीम को पवेलियन भेजा था। हीथ ने उस मैच की पहली पारी में 32 ओवर में 73 रन देकर छह विकेट झटके थे। हालांकि, उनके शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया ने वह मैच 10 विकेट से जीता था। हीथ स्ट्रीक ने 65 टेस्ट और 189 वनडे में जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व किया। टेस्ट में उनके नाम 1990 रन और वनडे में 2943 रन हैं। टेस्ट में हीथ ने एक शतक और 11 अर्धशतक, जबकि वनडे में 13 अर्धशतक लगाए। इसके अलावा टेस्ट में हीथ ने 216 विकेट और वनडे में 239 विकेट लिए। टेस्ट में 73 रन देकर छह विकेट और वनडे में 32 रन देकर पांच विकेट उनकी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी है। इसके अलावा वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed