{"_id":"6fc83d5a-e5f2-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"heated-argument-between-jadeja-and-raina-in-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैच जीतने के बाद भिड़ गए टीम इंडिया के दो खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैच जीतने के बाद भिड़ गए टीम इंडिया के दो खिलाड़ी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sun, 07 Jul 2013 11:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट के मैदान में दो टीमों के खिलाड़ियों का भिड़ना आम बात है लेकिन शुक्रवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलने उतरी टीम इंडिया के दो खिलाड़ियों के बीच ही भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
दूसरी पारी में विंडीज का आखिरी विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए उस समय मुश्किल हालात पैदा हो गए, जब रवींद्र जडेजा और सुरेश रैना के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
मैदान पर कप्तान विराट कोहली और इशांत शर्मा को बीच बचाव के लिए आना पड़ा, तब जाकर मामला शांत हुआ।
टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को धोया
विज्ञापन
टीम इंडिया ने मैच में पहले खेलते हुए वेस्टइंडीज के जीत के लिए 312 रनों का लक्ष्य दिया था। बारिश के कारण लक्ष्य को संशोधित कर दिया गया और वेस्टइंडीज को जीत के लिए 39 ओवर में 274 रन बनाने की चुनौती दी गई।
लेकिन भारत की कसी हुई गेदबाजी के आगे विंडीज बल्लेबाजों की एक न चली।
31 ओवर में वेस्टइंडीज की टीम ने 148 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे। 32वें ओवर में गेंदबाजी करने आए रवींद्र जडेजा ने भी वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को बांध कर रखा।
कोहली ने कैसे लगाया 14वां शतक
32 वें ओवर में जडेजा की गेंद पर उठे विंडीज बल्लेबाज सुनील नरैन को कैच सुरेश रैना ने गिरा दिया।
जडेजा उस समय शांत रहे।
लेकिन 34 वें ओवर में जब उन्होंने केमार रोच को क्लीन बोल्ड कर दिया, तब आक्रामक होकर सुरेश रैना की ओर बढ़े और उनके नजदीक जाकर कुछ कहने लगे। रैना ने भी जवाब में आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया।
कप्तान विराट कोहली और इशांत शर्मा दोनों खिलाड़ियों के बीच-बचाव किया, तब जाकर मामला शांत हुआ। रैना ने मैच में 10 रन बनाए, जबकि जडेजा ने दो विकेट लिए।
टीम इंडिया की जीत की तस्वीरें