फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गांगुली के राज में क्या राहुल द्रविड़ पर होगी कार्रवाई? इस मामले में BCCI जल्द सुना सकती है फैसला

Wed, 13 Nov 2019 08:09 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 13 Nov 2019 08:09 AM IST
विज्ञापन
Hearing concludes in Rahul Dravids conflict case, verdict to be out soon
गांगुली औ द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व भारतीय कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के खिलाफ लगाए गए हितों के टकराव के मामले बीसीसीआई के नैतिक अधिकारी डीके जैन ने कहा, 'सुनवाई पूरी हो चुकी है। इसका फैसला जल्द ही आ जाएगा।'


 

Hearing concludes in Rahul Dravids conflict case, verdict to be out soon
राहुल द्रविड़

समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, 'बीसीसीआई के एक वकील और शिकायतकर्ता गुप्ता को भी सुना गया।' वहीं जैन से पूछा गया कि द्रविड़ की आवश्यकता क्यों थी? इसके बाद जैन ने कहा, 'कोई विशेष कारण नहीं है। मुझे कुछ संदेह था और मुझे लगा कि मुझे उन्हें स्पष्ट करना चाहिए।'

Hearing concludes in Rahul Dravids conflict case, verdict to be out soon
राहुल द्रविड़ - फोटो : File

द्रविड़ अभी बंगलूरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में निदेशक हैं। इसके अलावा वह इंडिया सीमेंट ग्रुप के उपाध्यक्ष हैं जिसके पास आईपीएल फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपरकिंग्स का मालिकाना हक है। एनसीए में पद संभालने से पहले 46 वर्षीय द्रविड़ भारत ए और अंडर-19 टीमों के कोच थे। एनसीए निदेशक रहते हुए वह इन दोनों टीमों की प्रगति पर भी निगरानी रखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hearing concludes in Rahul Dravids conflict case, verdict to be out soon
राहुल द्रविड़

यह था पूरा मामला
मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) के आजीवन सदस्य संजीव गुप्ता ने आरोप लगाया है कि द्रविड़ की भूमिका हितों के टकराव के दायरे में आती है क्योंकि वह एनसीए प्रमुख और इंडिया सीमेंट के कर्मचारी भी हैं। द्रविड़ पहले ही अपना जवाब दे चुके हैं कि उन्होंने अपने नियोक्ता इंडिया सीमेंट से अवकाश लिया है और उनका चेन्नई सुपरकिंग्स से कोई लेना देना नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed