फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पहले डे-नाइट टेस्ट से पहले पुजारा ने जताई चिंता, बताया- कब हो सकती है खिलाड़ियों को दिक्कत

Wed, 13 Nov 2019 07:53 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 13 Nov 2019 07:53 AM IST
विज्ञापन
Cheteshwar Pujara feels visibility at twillight can create issue during Ind vs Ban day night test
चेतेश्वर पुजारा

टीम इंडिया के भरोसेमंद बल्लेबाज और टेस्ट क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा आगामी डे-नाइट टेस्ट को लेकर उत्साहित हैं और तैयारियों में लगे हुए हैं। हालांकि पुजारा गुलाबी गेंद से खेले जाने वाले टेस्ट मैच को लेकर चिंतित भी हैं।

Cheteshwar Pujara feels visibility at twillight can create issue during Ind vs Ban day night test
गुलाबी गेंद - फोटो : getty

शीर्ष बल्लेबाज पुजारा का मानना है कि कोलकाता में भारत और बांग्लादेश के बीच महीने के आखिर में होने वाले डे-नाइट टेस्ट के दौरान ‘सूर्यास्त के समय रौशनी’ का मसला हो सकता है। 

Cheteshwar Pujara feels visibility at twillight can create issue during Ind vs Ban day night test
रोहित और पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया

भारत और बांग्लादेश के बीच ईडन गार्डंस में 22 नवंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में गुलाबी गेंद का इस्तेमाल किया जाएगा। दोनों टीमें पहली बार डे-नाइट टेस्ट मैच खेलेंगी और एसजी की गुलाबी गेंद भी पहली बार आधिकारिक तौर पर उपयोग की जाएगी।

पुजारा ने बीसीसीआई टीवी से बातचीत में कहा, ‘मैं इससे पहले दलीप ट्रॉफी में गुलाबी गेंद से खेल चुका हूं। वह अच्छा अनुभव था। घरेलू स्तर पर गुलाबी गेंद से खेलने का अनुभव फायदेमंद हो सकता है।’
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cheteshwar Pujara feels visibility at twillight can create issue during Ind vs Ban day night test
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : File

पुजारा ने कहा, ‘दिन के समय रौशनी’ की दिक्कत नहीं होगी, लेकिन सूर्यास्त के समय और दूधिया रौशनी’ में यह मसला हो सकता है। सूर्यास्त के समय का सत्र बेहद अहम होगा।’ उन्होंने कहा, ‘मेरा बल्लेबाज के तौर पर निजी अनुभव तो अच्छा रहा था, लेकिन मैंने जब वहां पर अन्य खिलाड़ियों से बात की तो उनका कहना था कि लेग स्पिनर को खेलना विशेषकर उनकी गुगली को समझना मुश्किल था।’

विज्ञापन
Cheteshwar Pujara feels visibility at twillight can create issue during Ind vs Ban day night test
पुजारा

बता दें कि टीम इंडिया के कुछ सीनियर खिलाड़ी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख राहुल द्रविड़ की निगरानी में गुलाबी गेंद से अभ्यास कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेटरों ने रविवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम में एसजी की गुलाबी गेंद से अभ्यास किया था। अग्रवाल, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, रहाणे और पुजारा ने भी पूर्व कप्तान और एनसीए प्रमुख राहुल द्रविड़ की निगरानी में नेट्स पर अभ्यास करते दिखे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed