फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Head coach Ravi Shastri may be separated from Indian cricket team and support staff will also be changed

रिपोर्ट में दावा: भारतीय क्रिकेट टीम से अलग हो सकते हैं हेड कोच रवि शास्त्री, सपोर्ट स्टाफ में भी होगा फेरबदल

Wed, 11 Aug 2021 11:45 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Wed, 11 Aug 2021 11:45 AM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टी-20 विश्व कप 2021 में भारतीय क्रिकेट टीम के सपोर्ट स्टाफ में फेरबदल देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री भी अलग हो सकते हैं। 

विज्ञापन
Head coach Ravi Shastri may be separated from Indian cricket team and support staff will also be changed
विराट कोहली के साथ हेड कोच रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले टी-20 विश्व कप 2021 में भारतीय क्रिकेट टीम के सपोर्ट स्टाफ में अहम बदलाव देखने को मिल सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री, फील्डिंग कोच आर श्रीधर, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ टीम से अलग हो सकते हैं। 2021 टी-20 विश्व कप का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात में किया जाएगा। 

विज्ञापन

 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रवि शास्त्री ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के कुछ अधिकारियों को पहले ही बता दिया है कि वह आगामी टी-20 विश्व कप के बाद भारतीय क्रिकेट टीम से दूर हो सकते हैं। राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल टी-20 विश्व के बाद समाप्त हो जाएगा। 
विज्ञापन


रवि शास्त्री बतौर डायरेक्टर साल 2014 में भारतीय टीम के साथ जुड़े थे। इसके बाद उन्हें  2016 टी-20 वर्ल्ड कप तक के लिए टीम का कोच बनाया गया था। उसके  बाद करीब एक साल अनिल कुंबले भारतीय टीम के हेड कोच रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2017 में इंग्लैंड में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को शिकस्त दी। जिसके बाद रवि शास्त्री की नियुक्ति भारतीय टीम के हेड कोच के तौर पर की गई। शास्त्री के कोच रहते भारत ने ऑस्ट्रेलिया में दो बार टेस्ट सीरीज जीती। इसके अलावा टीम इंडिया उनके नेतृत्व में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक पहुंचने में सफल रही। लेकिन इसे शास्त्री का दुर्भाग्य कहा जाएगा कि उनके कोचिंग के दौरान भारत कोई भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाया।

 

नियमों के अऩुसार टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2021 के बाद बीसीसीआई कोच पद के लिए आवेदन मांगेगा। ऐसा कहा जा रहा है कि भारतीय टीम का हेड कोच बनने की रेस में राहुल द्रविड़ सबसे आगे हैं। हाल ही में द्रविड़ के कोचिंग नेतृत्व में शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने श्रीलंका दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed