फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2016: Hashim Amla to be named replacement for Shaun Marsh

हो रही है हाशिम अमला की आईपीएल में एंट्री

Wed, 04 May 2016 05:31 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 May 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
IPL 2016: Hashim Amla to be named replacement for Shaun Marsh
आईपीएल
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज हाशिम अमला इस समय क्रिकेट वर्ल्ड के बड़े बल्लेबाजों में शुमार किए जाते हैं लेकिन वह 9 साल के इतिहास में पहली बार आईपीएल में खेलने जा रहे हैं।
विज्ञापन


अफ्रीकी टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अमला की आईपीएल में एंट्री होने जा रही है। हालांकि उनकी एंट्री सीधे तौर के बजाए चोटिल खिलाड़ी के रिप्लेशमेंट के रूप में हो रही है। वह किंग्स इलेवन पंजाब की टीम से जुड़ेंगे। उन्हें चोटिल शॉन मार्श की जगह टीम में रखा गया है। मार्श की पीठ में चोट लगी है जिससे वह पूरे टूर्नामेंट के लिए बाहर हो गए हैं। 19 अप्रैल को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ क्षेत्ररश्रण के दौरान उनकी पीठ में चोट लग गई थी।
विज्ञापन


खबरों के अनुसार, अमला का आईपीएल में पहली बार खेलने का रास्ता साफ हो गया है। वह इस बार आईपीएल की नीलामी में भी थी जिसमें उनका बेस प्राइस एक करोड़ भी रखा गया था, लेकिन इस बल्लेबाज को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमला ने अपने करियर में 88 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 31.35 की औसत से 2446 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 125.95 रहा है। जहां तक इस साल उनके प्रदर्शन का सवाल है तो उन्होंने 7 पारियों में 146.66 की स्ट्राइक रेट के साथ 308 रन बनाए हैं।

अमला के आने से पहले पंजाब बदल चुका है अपना कप्तान

IPL 2016: Hashim Amla to be named replacement for Shaun Marsh
मुरली विजय
हाशिम अमला के टीम के साथ जुड़ने पर पंजाब टीम को थोड़ी राहत मिल सकती है जिसका प्रदर्शन अब तक खराब रहा है और टीम 7 मैचों में से सिर्फ 2 में ही जीत हासिल कर सकी है। वह अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed