{"_id":"5c87f5f9bdec2214577e697c","slug":"hashim-amla-ousted-from-last-two-odis-due-to-father-illness","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की बीमारी के चलते अमला अंतिम दो वनडे से हटे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पिता की बीमारी के चलते अमला अंतिम दो वनडे से हटे
Tue, 12 Mar 2019 11:40 PM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
Hashim Amla
हाशिम अमला अपने पिता की बीमारी के चलते श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के अंतिम दो मैचों से हट गए हैं। उनकी जगह रीजा हेड्रिक्स को दक्षिण अफ्रीकी टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन
हेड्रिक्स के पास विश्व कप से पहले खुद को साबित करने का यह आखिरी मौका है। दक्षिण अफ्रीकी टीम के मैनेजर मोहम्मद मौसाजी ने कहा कि 35 वर्षीय हमला ने छुट्टी मांगी थी, क्योंकि उनके पिता गंभीर रूप से बीमार हैं।
विज्ञापन
अमला को सीरीज के पहले तीन मैचों के लिए टीम में नहीं चुना गया था। पांच मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीकी टीम 3-0 से आगे है। हेड्रिक्स ने पहले तीन मैचों में 1, 29 और 4 रन बनाए थे। इसके चलते उन्हें अंतिम दो मैचों से बाहर कर दिया गया था। अब उन्हें एक बार फिर मौका दिया गया है।
विज्ञापन
उधर, श्रीलंका को अंतिम दो मैचों में कुसल पेररा की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी जो हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते बाहर हो गए हैं। चौथा मैच बुधवार को पोर्ट एलिजाबेथ और पांचवां शनिवार को केपटाउटन में खेला जाएगा।