फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   hashim amla on fire in oneday cricket

हाशिम अमला का कमाल, विराट कोहली को फिर किया पीछे

Fri, 21 Aug 2015 02:27 PM IST
Updated Fri, 21 Aug 2015 02:27 PM IST
विज्ञापन
hashim amla on fire in oneday cricket

विराट कोहली इस वक्त टेस्ट खेलने में व्यस्त हैं तो उधर मैदान में उनके कट्टर प्रतिद्वंदी हाशिम अमला ने वनडे

विज्ञापन

में उनका एक रिकॉर्ड तोड़ दिया।

अमला ने कोहली के वनडे में सबसे तेज 21 शतक लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। उन्होंने बुधवार को न्यूजीलैंड के साथ खेले गए पहले वनडे में शानदार शतक जड़ कोहली को पीछे छोड़ा।

अमला ने 119वें वनडे की 116वीं पारी में अपना 21वां शतक पूरा किया जबकि 22 वनडे शतक बना चुके कोहली ने अपने 133वीं वनडे पारी के दौरान श्रीलंका के खिलाफ नवंबर 2014 में 21वां शतक बनाया था।
विज्ञापन


जानिए, कोहली की उस पारी में टीम इंडिया को मिले थे तोहफा...

इस मैच ने कोहली को बनाया था टीम इंडिया का सुपरस्टार

hashim amla on fire in oneday cricket

16 नवंबर 2014 को श्रीलंका के खिलाफ हुए उस ऐतिहासिक वनडे मुकाबले में टीम इंडिया की बागडोर विराट कोहली के ‌कंधों में थी। जबकि श्रीलंका के कप्तान एंगलो मैथ्यूज ही थे। श्रीलंकाई टीम उस वक्त भारत दौरे में थी।

टीम इंडिया ने श्रीलंका टीम का 5-0 से सफाया किया था। सीरीज के आखिरी और पांचवें वनडे मुकाबले में कोहली ने करियर का 21वां शतक लगाया। यह उपलब्धि उन्होंने 133वीं पारी में हासिल किया।

इतना ही नहीं इस मैच में दोनों टीमों के कप्तानों (कोहली और मैथ्यूज) ने नाबाद 139 रन बनाए थे। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने श्रीलंका पर 100वीं जीत (83 वनडे और 14 शामिल) हासिल की थी।

श्रीलंका के खिलाफ हुए इस ऐतिहासिक मैच में टीम इंडिया की शुरूआत अच्छी नहीं थी। टीम के दोनों ओपनर अजिंक्य रहाणे (2) और रोहित शर्मा (9) सस्ते में आउट हुए। 13 साल बाद यह पहला मौका था जब भारतीय टीम के दोनों श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed