फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   hashim amla modest despite rare icc rankings honour

टेस्ट और वनडे में नंबर वन बल्लेबाज बने अमला

Tue, 05 Feb 2013 06:35 PM IST
दुबई/एजेंसी
दुबई/एजेंसी Updated Tue, 05 Feb 2013 06:35 PM IST
विज्ञापन
hashim amla modest despite rare icc rankings honour

ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के बाद दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला आईसीसी बल्लेबाजों की टेस्ट और वन-डे दोनों ही रैंकिंग में एक ही समय में नंबर वन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। अमला ने आईसीसी की टेस्ट बल्लेबाजों की नवीनतम सूची में टॉप स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन


जोहानिसबर्ग में पाकिस्तान पर पहले टेस्ट में 211 रन की जीत के बाद बल्लेबाजी, गेंदबाजी और आलराउंडरों की तीनों रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी शीर्ष पर हैं। पेसर डेल स्टेन ने कैरियर में दूसरी बार 900 रेटिंग अंक का बैरियर तोड़ा और वह टेस्ट गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पर कायम हैं।
विज्ञापन


टेस्ट आलराउंडरों की सूची में दक्षिण अफ्रीका के जाक कालिस शीर्ष पर हैं। स्टेन के 908 रेटिंग अंक हैं, जो जुलाई 2008 में मुथैया मुरलीधरन के बाद किसी गेंदबाज के सर्वाधिक रेटिंग अंक हैं। मुरली ने भी 908 रेटिंग अंक हासिल किए थे। स्टेन ने पिछली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नवंबर 2011 में केपटाउन टेस्ट के बाद 900 रेटिंग अंक का बैरियर तोड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमला अपने कैरियर में पहली बार नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज बने हैं। वह जोहानिसबर्ग टेस्ट से पूर्व ऑस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क से सिर्फ  एक अंक पीछे थे। उन्होंने पहले टेस्ट में 37 और नाबाद 74 रन की पारी खेली और अब उन्होंने कैरियर के सर्वश्रेष्ठ 895 रेटिंग अंक हासिल किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed