{"_id":"5dc055758ebc3e014950ba09","slug":"hashim-amla-joins-cape-town-blitz-as-batting-consultant","type":"story","status":"publish","title_hn":"संन्यास के बाद अमला को मिली नयी जिम्मेदारी, बने इस टीम के बल्लेबाजी सलाहकार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
संन्यास के बाद अमला को मिली नयी जिम्मेदारी, बने इस टीम के बल्लेबाजी सलाहकार
Mon, 04 Nov 2019 10:14 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 04 Nov 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
Hashim Amla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला मजंसी सुपर लीग (एमएसएल) की टीम केपटाउन ब्लिट्ज के साथ बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में जुड़ गए हैं। एमएसएल का दूसरा सीजन आठ नवंबर से शुरू हो रहा है, जहां पहले मैच में केपटाउन को जोजी स्टार्स से भिड़ना है।
विज्ञापन
वेबसाइट क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, अमला टीम के साथ सिर्फ 25 नवंबर तक रहेंगे और तब तक टीम अपने 10 ग्रुप मैचों में से छह मैच खेल चुकी होगी। अमला ने इसी साल अगस्त में खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था।
विज्ञापन
36 साल के अमला ने करियर में 124 टेस्ट, 181 वनडे और 44 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच खेले। उन्होंने टेस्ट में 9282, वनडे में 8113 और टी-20 में कुल 1277 रन बनाए।
विज्ञापन