फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hasan Ali insists that the tournament should proceed as planned in Pakistan even without India's participation

Champions Trophy: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली का बड़बोलापन, भारतीय टीम के नहीं आने पर दिया ये बेतुका बयान

Sun, 21 Jul 2024 01:05 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 21 Jul 2024 01:05 PM IST
सार

कई मीडिया रिपोर्ट और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने दावा किया है कि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी और बोर्ड आईसीसी से भारत के मैच श्रीलंका या दुबई में कराने की मांग करने पर विचार कर रहा है।

विज्ञापन
Hasan Ali insists that the tournament should proceed as planned in Pakistan even without India's participation
हसन अली - फोटो : Instagram

विस्तार

भारत के अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने की संभावना कम है। इस पर अब पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने अपनी राय रखी है और बड़ा बयान दिया है। हसन अली ने कहा कि अगर आईसीसी टूर्नामेंट पाकिस्तान में होना है तो वह तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा, भले ही भारत इसमें हिस्सा ना ले। पाकिस्तान को 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करनी है। लाहौर में इसका खिताबी मुकाबला खेला जाना है और इसके लिए कुल तीन आयोजन स्थल तय किए गए हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

भारत का पाकिस्तान जाना तय नहीं
कई मीडिया रिपोर्ट और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों ने दावा किया है कि भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी और बोर्ड आईसीसी से भारत के मैच श्रीलंका या दुबई में कराने की मांग करने पर विचार कर रहा है। श्रीलंका और यूएई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बैकअप वेन्यू के तौर पर प्रबल दावेदार के रूप में उभर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के बीच नहीं होती द्विपक्षीय सीरीज
भारत ने 2008 में एशिया कप के बाद से पाकिस्तान में द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है। दोनों टीमों के बीच अंतिम बार सीरीज दिसंबर 2012 से जनवरी 2013 के बीच हुई थी। इसके बाद से दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट या एशिया कप में एक दूसरे का सामना करती हैं। पाकिस्तान ने 2017 में भारत को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था, जबकि भारतीय टीम 2013 में इस टूर्नामेंट की चैंपियन बनी थी। 
विज्ञापन

'हम भारत के बिना भी खेल सकते हैं'
हसन अली ने एक स्थानीय चैनल से बात करते हुए कहा, अगर हम खेलने के लिए भारत जा सकते हैं तो उन्हें भी पाकिस्तान आना चाहिए। कई लोगों ने काफी बार कहा है कि खेल को राजनीति से दूर रखना चाहिए, लेकिन अगर आप इसे अलग तरह से देखें तो कई भारतीय खिलाड़ियों ने भी कहा है कि वे पाकिस्तान में खेलना चाहते हैं। इसलिए इसका मतलब यह नहीं है कि टीम पाकिस्तान नहीं आना चाहती, वे चाहते हैं, लेकिन उनकी अपनी नीतियां, देश और बोर्ड है जो इस मामले पर फैसला लेगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख कह चुके हैं कि चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में ही होगा। अगर भारत नहीं आना चाहता तो हम उनके बिना खेलेंगे। क्रिकेट पाकिस्तान में खेला जाएगा और अगर भारत इसमें भाग नहीं लेना चाहता तो इसका मतलब यह नहीं है कि क्रिकेट खत्म हो जाएगा। भारत के अलावा भी कई अन्य टीमें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed