फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Haryana made it to finals of Vijay Hazare Trophy defeated Tamil Nadu in semi-finals Himanshu Rana hits century

Vijay Hazare Trophy 2023: हरियाणा ने विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में बनाई जगह, सेमीफाइनल में तमिलनाडु को हराया

Wed, 13 Dec 2023 10:39 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 13 Dec 2023 10:39 PM IST
सार

अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल की अनुपस्थिति में भी हरियाणा का स्वर्णिम सफर जारी है। चहल क्वार्टर फाइनल में टीम की जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गए। वह अफ्रीकी टीम के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय दल में हैं।

विज्ञापन
Haryana made it to finals of Vijay Hazare Trophy defeated Tamil Nadu in semi-finals Himanshu Rana hits century
हिमांशु राणा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा ने विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में तमिलनाडु को 63 रन से हरा दिया। दोनों टीमों के बीच यह मंगलवार (13 दिसंबर) को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। टूर्नामेंट का फाइनल 16 दिसंबर को राजकोट में ही खेला जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल में राजस्थान और कर्नाटक के बीच मुकाबला बुधवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में जीतने वाली टीम खिताब के लिए हरियाणा से भिड़ेगी।
विज्ञापन


अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल की अनुपस्थिति में भी हरियाणा का स्वर्णिम सफर जारी है। चहल क्वार्टर फाइनल में टीम की जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गए। वह अफ्रीकी टीम के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय दल में हैं।
विज्ञापन


हिमांशु राणा ने लगाया शानदार शतक
हरियाणा के कप्तान अशोक मेनारिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम के लिए हिमांशु राणा ने 116 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 118 गेंदों का सामना किया और 11 चौके और दो छक्के लगाए। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज युवराज सिंह ने भी अर्धशतक लगाया। उन्होंने 79 गेंदों की पारी में 65 रन बनाए। युवराज ने सात चौके व एक छक्का लगाया। आखिरी ओवरों में सुमित कुमार 30 गेंद पर तेजी से 48 रन बनाए। हरियाणा ने 50 ओवर में सात विकेट पर 293 रन बनाए। तमिलनाडु के लिए तेज गेंदबाज टी नटराजन ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती और साई किशोर को दो-दो विकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन




अंशुल कंबोज ने लिए चार विकेट
जवाब में तमिलनाडु की टीम 47.1 ओवर में 230 रन बनाकर मैच हार गई। तमिलनाडु के लिए बाबा इंद्रजीत ने सर्वाधिक 64 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 71 गेंदों का सामना करते हुए पांच चौके लगाए। उनके अलावा कप्तान दिनेश कार्तिक (31 रन), नारायण जगदीशन (30 रन) और साई किशोर (29 रन) ही हरियाणा के गेंदबाजों का कुछ सामना कर पाए। हरियाणा के लिए अंशुल कंबोज ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। राहुल तेवतिया को दो सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed