फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   haryana gains edge against uttar pradesh

रणजी अपडेट: यूपी के खिलाफ हरियाणा ने बनाई बढ़त

Sun, 16 Dec 2012 11:31 PM IST
लखनऊ/एजेंसी
लखनऊ/एजेंसी Updated Sun, 16 Dec 2012 11:31 PM IST
विज्ञापन
haryana gains edge against uttar pradesh

ओपनर राहुल दीवान (93) और जोगिंदर शर्मा (65) के बीच हुई 91 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की बदौलत हरियाणा ने रणजी ट्रॉफी के ग्रुप ‘बी’ मैच के दूसरे दिन मेजबान उत्तर प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में निर्णायक बढ़त हासिल कर ली।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की पूरी टीम पहली पारी में 227 रनों पर सिमट गई थी। जवाब में मेहमान टीम ने अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 271 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। दिन का खेल खत्म होने के समय जयंत यादव 23 और मोहित शर्मा पांच रन बनाकर क्रीज पर थे।
विज्ञापन


राहुल और जोगिंदर के अलावा राहुल दलाल ने 36 रन की पारी खेल टीम को पहली पारी में अहम बढ़त दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उत्तर प्रदेश की ओर से अंकित राजपूत ने सर्वाधिक चार और इम्तियाज अहमद ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब आकर चूकी दिल्ली
वैभव रावल के नाबाद 65 रन के बावजूद दिल्ली करो या मरो के मुकाबले में महाराष्ट्र के खिलाफ ग्रुप ‘बी’ मैच के दूसरे दिन तीन रन के मामूली अंतर से बढ़त बनाने से चूक गई। महाराष्ट्र ने पहली पारी में 196 रन बनाए थे जिसके जवाब में दिल्ली की टीम 193 रन पर सिमट गई। खराब रोशनी के कारण दूसरे दिन का खेल बुरी तरह प्रभावित हुआ और पूरे दिनभर में 52 ओवर ही फेंके जा सके। दूसरी पारी में महाराष्ट्र ने बिना कोई विकेट गंवाए तीन रन बना लिए हैं। महाराष्ट्र के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज समद फल्ला ने पांच विकेट लेकर दिल्ली को बढ़त हासिल करने से रोका।

पंजाब फालोआन खेलने को मजबूर
मध्य प्रदेश के पहली पारी के 323 रन के जवाब में महज 148 रन पर सिमट चुकी पंजाब को फालोआन खेलने पर मजबूर होना पड़ा। दूसरी पारी में स्टंप्स तक पंजाब ने बगैर नुकसान के 11 रन बना लिए थे। पंजाब की शुरुआत खराब रही और 18 रन तक उसके दोनों ओपनर पेवेलियन लौट गए। भारतीय टेस्ट टीम से बाहर किए युवराज सिंह ने सर्वाधिक 39 रन बनाए जबकि मंदीप सिंह ने 33 रन का योगदान किया। मध्य प्रदेश की ओर से आनंद राजन ने सर्वाधिक चार जबकि ईश्वर पांडे ने तीन विकेट लिए।

बंगाल को एक रन की बढ़त
बंगाल ने हैदराबाद के खिलाफ ग्रुप ‘ए’ मैच में पहली पारी में 116 रन बनाकर एक रन की मामूली बढ़त हासिल की। हैदराबाद की तरफ से अनवर अहमद और आशीष रेड्डी ने पांच-पांच विकेट झटके। हैदराबाद ने अपनी दूसरी पारी में अक्षत रेड्डी के 49 और आशीष रेड्डी के 42 रन की मदद से सात विकेट पर 172 रन बना लिए हैं।

सेना को सीधी जीत की उम्मीद
रजत पालीवाल (120) के शतक से सेना ने ग्रुप ‘सी’ मैच में जम्मू कश्मीर के खिलाफ 221 रन बनाकर पहली पारी में 136 रन की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। पहली पारी में मात्र 85 रन पर ढेर हुई जम्मू की शुरुआत दूसरी पारी में भी खराब रही और उसके छह विकेट पर मात्र 136 रन पर गिर चुके हैं। ऐसे में सेना को सीधी जीत की उम्मीद दिखाई दे रही है।


हिमाचल के खिलाफ गोवा की ठोस शुरुआत
हिमाचल प्रदेश के पहली पारी में 338 रन के जवाब में गोवा ने ग्रुप ‘सी’ मैच के दूसरे दिन एक विकेट पर 118 रन बनाकर ठोस शुरुआत की। स्टंप्स के समय स्वप्निल अस्नदोकर 64 और अमोघ देसाई 31 रन बनाकर खेल रहे थे। इससे पहले सुबह पांच विकेट पर 210 रने से आगे खेलने उतरी हिमाचल की टीम के लिए अमित कुमार ने सर्वाधिक 86 जबकि राहुल सिंह ने 47 रन बनाए। करणवीर सिंह ने 39 रन की नाबाद पारी खेली। गोवा की ओर से गणेश गवास ने चार और शादाब जाकाती ने तीन विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed