फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Harshit Rana revealed the advice he got from Rohit Sharma which helped him bounce back in the Nagpur ODI

IND vs ENG: कप्तान रोहित शर्मा की सलाह से मैच में वापसी करने में सफल रहे थे हर्षित, डेब्यू पर लिए तीन विकेट

Thu, 06 Feb 2025 08:24 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 06 Feb 2025 08:24 PM IST
सार

हर्षित ने एक ही ओवर में बेन डकेत और हैरी ब्रूक को आउट किया। फिर लियाम लिविंगस्टोन को पवेलियन भेजा। इस तरह उन्होंने सात ओवर के अपने स्पैल में 53 रन लुटाए।

विज्ञापन
Harshit Rana revealed the advice he got from Rohit Sharma which helped him bounce back in the Nagpur ODI
हर्षित राणा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने बताया कि किस तरह कप्तान रोहित शर्मा की सलाह से वह इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में वापसी करने में सफल रहे थे। हर्षित ने इस मैच से वनडे में डेब्यू किया है और उन्होंने अपने पहले ही मैच में तीन विकेट झटके जिससे इंग्लैंड 47.4 ओवर में 248 रन पर ऑलआउट हो गया। 
विज्ञापन

शुरुआत में महंगे रहे थे हर्षित
हर्षित का पहला ओवर महंगा रहा था और उन्होंने 11 रन लुटाए थे। इसके बाद उन्होंने वापसी करते हुए मेडन ओवर डाला। फिर आईपीएल में उनकी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ रहे फिल सॉल्ट ने हर्षित को निशाने पर लिया और उनके ओवर से 26 रन जुटाए। यह भारत के लिए वनडे में डेब्यू मैच में किसी खिलाड़ी द्वारा एक ओवर में लुटाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इसके बाद हर्षित ने जबरदस्त वापसी की और इंग्लैंड के मध्यक्रम को ध्वस्त करके रख दिया। हर्षित ने एक ही ओवर में बेन डकेत और हैरी ब्रूक को आउट किया। फिर लियाम लिविंगस्टोन को पवेलियन भेजा। इस तरह उन्होंने सात ओवर के अपने स्पैल में 53 रन लुटाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित ने कसी हुई गेंदबाजी करने कहा 
हर्षित ने कहा, 'मुख्य प्रेरणा लगातार लेंथ पर गेंदबाजी करते रहना था। शुरुआत में उन्होंने मेरे ओवर में आक्रामकता दिखाई, लेकिन मैं अपनी लेंथ से नहीं हटा और बाद में मुझे इसका फायदा मिला।' हर्षित ने कहा कि रोहित ने उनसे जितना संभव हो सके उतनी कसी हुई गेंदबाजी करने और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को कोई मौका नहीं देने के लिए कहा था। 
विज्ञापन

हर्षित ने कहा, वे बस मौका तलाश रहे थे। उनकी कोशिश बस यह थी कि जैसे ही मैं मौका दूं, वे अपने हाथ खोलें, इसलिए मैंने और रोहित भईया ने चर्चा की और उन्होंने कहा कि जितना संभव हो मैं कसी हुई गेंदबाजी करूं। मैंने बस ऐसा ही करने की कोशिश की। यह थोड़ा दोहरी गति वाला विकेट था। कुछ गेंदें अचानक किक मार रही थी, जबकि कुछ थोड़ा रुक के आ रही थी। 

हर्षित ने पिछले तीन महीने में भारत के लिए तीनों प्रारूप में डेब्यू किया और वह इस उपलब्धि से काफी खुश हैं। हर्षित ने कहा कि उन्होंने इसके लिए काफी मेहनत की है और वह इस बात से खुश हैं कि उन्हें कड़ी मेहनत का फल मिल रहा है। हर्षित ने कहा, यह मेरे जीवन का सपना है, लेकिन मैंने इसके लिए काफी मेहनत की थी। मुझे ऐसा लग रहा है कि कड़े प्रयासों का फल मुझे मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed