फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Harsh Dubey named captain of Vidarbha for their away Ranji Trophy clash against Andhra

Ranji Trophy: आंध्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी में विदर्भ की कप्तानी करेंगे दुबे, फैज विजय हजारे फाइनल टीम में

Fri, 16 Jan 2026 07:58 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 16 Jan 2026 07:58 PM IST
सार

विजय हजारे ट्रॉफी का मौजूदा सीजन अब समाप्त होने वाला है और इसके बाद रणजी ट्रॉफी का अगला चरण शुरू होगा। इसके लिए विदर्भ ने भी कमर कस ली है। आंध्र के खिलाफ मैच के लिए विदर्भ ने हर्ष दुबे को टीम की कमान सौंपी है।

विज्ञापन
Harsh Dubey named captain of Vidarbha for their away Ranji Trophy clash against Andhra
हर्ष दुबे - फोटो : IPL

विस्तार

ऑलराउंडर हर्ष दुबे को आंध्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले के लिये विदर्भ का कप्तान चुना गया है, जबकि मोहम्मद फैज विजय को हजारे ट्रॉफी फाइनल की टीम में जगह दी गई है । अमन मोखाडे के शानदार 138 रन की मदद से विदर्भ ने गुरुवार को कर्नाटक को छह विकेट से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल में जगह बनाई थी। दुबे विजय हजारे ट्रॉफी नॉकआउट चरण में विदर्भ के कप्तान बने थे जब उत्तर प्रदेश के खिलाफ मैच के दौरान अक्षय वाडकर को कलाई में चोट लग गई थी। 
विज्ञापन


विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल बंगलूरू में बीसीसीआई के उत्कृष्टता केंद्र पर होगा। वहीं, रणजी ट्रॉफी का दूसरा चरण 22 जनवरी से शुरू होगा। गत चैंपियन विदर्भ का सामना 22 से 25 जनवरी को अनंतपुर में आंध्र से होगा।
विज्ञापन


आंध्र के खिलाफ रणजी मैच के लिए विदर्भ की टीम:
हर्ष दुबे (कप्तान), यश राठौड़, अथर्व तायडे, अमन मोखाडे, पार्थ रेखाडे, नचिकेत भूते, दर्शन नालकंडे, प्रफुल्ल हिंगे, यश कदम, शुभम कापसे, शिवम देशमुख, गणेश भोसले, सत्यम भोयार, आदित्य ठाकरे, रोहित बिनकर, ध्रुव शोरे, आर समर्थ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed