{"_id":"5ae38e9e4f1c1b85028b6e65","slug":"harmanpreet-kaur-to-lead-india-in-womens-asia-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला एशिया कप टी-20 में हरमनप्रीत संभालेंगी भारतीय टीम की कमान ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महिला एशिया कप टी-20 में हरमनप्रीत संभालेंगी भारतीय टीम की कमान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:29 AM IST
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऑलराउंडर खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर मलयेशिया में 1 से 11 जून तक होने वाले महिला एशिया कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगी। ओपनर स्मृति मंधाना को टीम की उपकप्तान नियुक्त किया गया है। टीम का चयन भारत की सीनियर महिला राष्ट्रीय क्रिकेट चयन समिति ने किया।
विज्ञापन
यह जानकारी बीसीसीआई के कार्यवाहक मानद महासचिव अनिरुद्ध चौधरी ने दी। महिला एशिया कप टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, थाईलैंड और मेजबान मलयेशिया की टीम शिरकत करेंगी। सभी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। शीर्ष दो टीमें फाइनल में खेलेंगी।
विज्ञापन
भारत की 15 सदस्यीय महिला टीम इस प्रकार है : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, मिताली राज, जेमिमा रोड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, अनुजा पाटिल, वेदा कृष्णामूर्ति, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्रकार, शिखा पांडे, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, एकता बिष्ट, मोना मेशराम।
विज्ञापन