{"_id":"699d7f0cd59a001bdc0b3e63","slug":"harmanpreet-kaur-suffered-a-left-knee-injury-during-first-odi-against-australia-bcci-share-fitness-update-2026-02-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में चोटिल हुईं हरमनप्रीत, बीसीसीआई ने फिटनेस को लेकर दी जानकारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में चोटिल हुईं हरमनप्रीत, बीसीसीआई ने फिटनेस को लेकर दी जानकारी
Tue, 24 Feb 2026 04:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 24 Feb 2026 04:06 PM IST
सार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन में पहला वनडे मैच खेला गया। इस दौरान भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर चोटिल हो गईं और फील्डिंग के लिए नहीं उतरीं। बीसीसीआई ने हरमनप्रीत की फिटनेस को लेकर जानकारी दी है।
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर और क्रांति गौड़
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान चोटिल हो गईं। हरमनप्रीत इसके चलते फील्डिंग के लिए भी नहीं उतरीं। उन्हें बल्लेबाजी करते वक्त घुटने में चोट लगी थी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हरमनप्रीत की फिटनेस को लेकर अपडेट दिया है और बताया है कि बोर्ड की मेडिकल टीम हरमनप्रीत की फिटनेस पर निगरानी रख रही है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की जीत से शुरुआत
भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराया था, लेकिन वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने जीत से शुरुआत की है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हरमनप्रीत और स्मृति मंधाना के अर्धशतकों से 48.3 ओवर में 214 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने एलिसा हीली और बेथ मूनी के अर्धशतकों तथा एनाबेल सदरलैंड की शानदार बल्लेबाजी से 38.2 ओवर में चार विकेट पर 217 रन बनाकर जीत दर्ज की। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है।

बीसीसीआई ने हरमनप्रीत की फिटनेस पर अपडेट देते हुए कहा, कप्तान हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजी के दौरान बाएं घुटने में चोट लगने के कारण दूसरी पारी में मैदान पर नहीं उतरीं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है। उनकी अनुपस्थिति में उपकप्तान स्मृति मंधाना ने टीम की कप्तानी की।
मंधाना-हरमनप्रीत का अर्धशतक गया बेकार
ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिसबेन के एलन बॉर्डर फील्ड में खेले तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को छह विकेट से हरा दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना के अर्धशतक पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली और बेथ मूनी की पारी भारी पड़ी। सीरीज का दूसरा मुकाबला 27 फरवरी को होबार्ट में खेला जाएगा। भारत की शुरुआत खराब रही जिसके बाद मंधाना ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ चौथे विकेट के लिए 72 गेंदों में 48 रन जोड़कर भारत का शतक पूरा करवाया। मंधाना 68 गेंदों में 7 चौकों के साथ 58 रन बनाकर आउट हुईं, जिसके बाद कप्तान कौर ने पारी को संभाला। हरमनप्रीत कौर ने 84 गेंदों में 53 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके शामिल रहे।