फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चैंपियन बनने का सपना टूटा, हार के बाद हरमनप्रीत बोलीं- हमसे हो गईं कुछ गलतियां 

Mon, 09 Mar 2020 08:39 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 09 Mar 2020 08:39 AM IST
विज्ञापन
Harmanpreet kaur says adue to some mistakes we loss T20 World Cup Final
हरमनप्रीत कौर - फोटो : ट्विटर

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने फाइनल में हार के बाद कहा कि हमने कुछ गलतियां कीं, जिसके कारण परिणाम हमारे पक्ष में नहीं गया। मगर हमें खुद पर भरोसा करने की जरूरत है और हमारा भविष्य अच्छा है। हमने वे कैच छोड़ दिए जो हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण थे। 


 

Harmanpreet kaur says adue to some mistakes we loss T20 World Cup Final
हरमनप्रीत कौर - फोटो : सोशल मीडिया

एलिसा हेली का पहले ही ओवर में शेफाली ने कैच छूटा था जबकि चौथे ओवर में राजेश्वरी गायकवाड़ अपनी ही गेंद पर मूनी का कैच नहीं पकड़ पाई थीं। दोनों खिलाड़ियों ने टीम के लिए 150 से ज्यादा रन बनाए।

Harmanpreet kaur says adue to some mistakes we loss T20 World Cup Final
हरमनप्रीत कौर - फोटो : social media

हरमन ने आगे कहा, जिस ढंग से हम लीग स्टेज में खेले वह शानदार था। आने वाला डेढ़ साल हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हमारा भविष्य अच्छा है, हमें खुद पर भरोसा करने की जरूरत है। आपको हमेशा सीखते रहना होता है। हमारा पहला मैच अच्छा था। इसने हमें भरपूर विश्वास दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Harmanpreet kaur says adue to some mistakes we loss T20 World Cup Final
harmanpreet kaur

भारतीय कप्तान ने आगे कहा, 'हमने काफी सारा वक्त एकसाथ गुजारा। लेकिन दुर्भाग्य से हम फाइनल मैच नहीं जीत पाए। हमें आगे कड़ी मेहनत करते रहना होगा। हम सही दिशा में हैं। साल दर साल हम सुधार कर रहे हैं। हमें अब और भी ज्यादा फोकस होकर खेलने की जरूरत है। उम्मीद करती हूं कि आने वाला समय हमें कई शानदार लम्हे देगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed