{"_id":"5ce838ffbdec2207903d63e5","slug":"harmanpreet-kaur-reveals-she-wanted-to-break-from-cricket-after-world-t20-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरमनप्रीत का खुलासा, विवाद से परेशान होकर क्रिकेट से लेना चाहती थीं ब्रेक ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हरमनप्रीत का खुलासा, विवाद से परेशान होकर क्रिकेट से लेना चाहती थीं ब्रेक
Sat, 25 May 2019 12:08 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 25 May 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि वेस्टइंडीज में विश्व टी20 में पैदा हुए विवाद के कारण वह खेल से अनिश्चित ब्रेक लेना चाहती थीं। टीम प्रबंधन और हरमनप्रीत ने उपविजेता रही इंग्लैंड के खिलाफ सीनियर खिलाड़ी मिताली राज को अंतिम एकादश से बाहर रखा था जिससे काफी बड़ा विवाद खड़ा हो गया था।
विज्ञापन
इसके बाद कोच रमेश पोवार को भी बाहर कर दिया गया था। हरमनप्रीत ने कहा, ‘चोट ने मुझे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और भारतीय ड्रेसिंग रूम से जरूरी ब्रेक दिला दिया। मैंने अपना पूरा मन बना लिया था कि मैं अपने माता-पिता को बताऊंगी कि मैं ब्रेक लेना चाहती हूं। मैं सीनियर खिलाड़ी हूं, सिर्फ इसलिए मैं भारतीय टीम में अपना स्थान नहीं लेना चाहती थी। मैं क्रिकेट से दूर जाना चाहती थी। टीम के साथ जो हुआ और कुछ बातें ऐसी कही गई जो सच्चाई से कोसों दूर थीं। मैं इन सबसे दूर भागना चाहती थी। मैं यहां क्रिकेट खेलने के लिए हूं।’
विज्ञापन
हरमनप्रीत विश्व टी20 के बाद नवंबर में महिलाओं की बिग बैश लीग में खेली थीं, लेकिन स्वदेश में टीम में हो रही हलचल और उनके मिताली के साथ बिगड़े रिश्ते से चीजें और खराब हो गईं। वह इन चीजों से परेशान हो गई थीं और नए कोच डब्ल्यू वी रमन के मार्गदर्शन में न्यूजीलैंड का दौरा शुरू हुआ। फिर हरमनप्रीत के टखने में चोट लग गई जिससे उन्हें जरूरी ब्रेक मिल गया।
विज्ञापन