हरमनप्रीत के सामने फीका पड़ा कोहली का कैच, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सुपरस्टार क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में चल रही बिग बैश टी-20 लीग में व्यस्त हैं। सिडनी थंडर टीम की तरफ से खेल रहीं हरमनप्रीत ने शनिवार को एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ एक ऐसा कैच लपका, जिसे देखने के बाद क्रिकेट के बड़े-बड़े दिग्गज हैरान हो जाएंगे।
29 साल की हरमनप्रीत कौर ने एडिलेड स्ट्राइर्स की सलामी बल्लेबाज ताहलिया मैक्ग्रा का हवा में उड़ते हुए शानदार कैच लेकर स्टेडियम में सनसनी फैला दी। बता दें कि मैच के तीसरे ओवर में एडिलेड स्ट्राइकर्स की ओपनर ताहलिया ने रेने फारेल की लेंथ गेंद को मिड ऑन की तरफ खेला था।
ताहलिया का यह शॉट जैसे ही मिड ऑन की तरफ आया, फील्ड पर मौजूद हरमनप्रीत कौर ने शानदार डाइव लगाकर गेंद को लपक लिया। यह कैच देखने के बाद क्रिकेट फैंस को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की याद आ गई।
देखें वीडियो:
WHAT A CATCH! 🙌 The Harmanpreet Kaur show continues in Hobart! 😱@CommBank | #WBBL04 pic.twitter.com/hRnbIamFgf
— Rebel Women's Big Bash League (@WBBL) December 15, 2018
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में दूसरा टेस्ट मैच खेल रही टीम के कप्तान विराट कोहली ने भी पहले दिन एक जबरदस्त कैच पकड़ा। कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब का कैच भी स्लिप में कुछ इसी तरह से पकड़ा था जिसकी जमकर सराहना हुई थी।
देखें वीडियो:
"It was meant to happen" - Have another look at THAT catch from Virat Kohli #AUSvIND pic.twitter.com/MZqybK5XwG
— cricket.com.au (@cricketcomau) December 14, 2018