फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   hardik pandya takes a splendid catch of kagiso rabada

पांड्या ने नहीं पकड़ा होता उड़कर ये कैच तो मुश्किल होती टीम इंडिया की वापसी

Sun, 14 Jan 2018 06:59 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 14 Jan 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
hardik pandya takes a splendid catch of kagiso rabada
हार्दिक पांड्या - फोटो : File
टीम इंडिया ने सेंचुरियन टेस्ट में जहां एक ओर अपनी खराब फील्डिंग की वजह से मैच में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को कई मौके दिए, वहीं मैच के दूसरे दिन हार्दिक पांड्या ने कगिसो रबाडा का मिड ऑन पर कमाल का कैच पकड़कर मैच में टीम इंडिया की वापसी करवा दी। इशांत शर्मा मैच का 111वां ओवर फेक रहे थे और इस ओवर की तीसरी बॉल पर रबाड़ा ने पुल शॉट मारा। मिड ऑन पर खड़े हार्दिक पांड्या ने इस नामुमकिन से कैच को पकड़कर सबको चौंका दिया। 
विज्ञापन


बता दें की तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 335 रन बनाए। पहले दिन शुरुआती दो सत्र में दक्षिण अफ्रीका ने सिर्फ दो ही विकेट गंवाए थे और लग रहा था कि बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहेगी। लेकिन दिन का अंतिम सत्र टीम इंडिया के नाम रहा और अपनी शानदार फील्डिंग के बूते 4 विकेट झटके। 
विज्ञापन


पांड्या ने न सिर्फ इस मैच में ये कमाल का कैच पकड़ा बल्कि इससे पहले उन्होंने अपनी गेंद पर हाशिम अमला को भी रन आउट किया। खतरनाक दिख रहे अमला ने 82 रन की पारी खेली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः 'टीम इंडिया के खिलाफ खेलना मेरे लिए बड़ी बात, नहीं चाहता अपनी भूख को खोना'

पहले दिन का खेल खत्म होने तक अफ्रीका ने 6 विकेट गंवाकर 269 रन बना लिए थे। दूसरे दिन टीम इंडिया को पहली सफलता मोहम्मद शमी ने दिलाई। शमी ने केशव महाराज को अपने टेस्ट करियर का 100वां शिकार बनाया। इसके बाद अफ्रीका ने दूसरे दिन 77 रन पर अपने चार विकेट गंवाए और 335 रन पर उनकी पहली पारी का अंत हुआ।

ये देखिए वीडियो- 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed