ODI World Cup: 'मैं टीम के साथ रहूंगा...', विश्व कप से बाहर होने के बाद हार्दिक पांड्या ने कही यह बात, जानें
भारत को फिलहाल लीग राउंड में दो और मैच खेलने हैं। पांच नवंबर को टीम इंडिया का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से और 12 नवंबर को नीदरलैंड से है। भारतीय टीम सेमीफाइनल के लिए भी क्वालिफाई कर चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हार्दिक ने क्या कहा?
दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ मैच के दौरान हार्दिक ने लिटन दास के शॉट को दाएं पैर से रोकने की कोशिश की थी। इस दौरान उन्होंने अपना संतुलन खो दिया था और बाएं पैर पर गलत तरीके से गिर कर गए थे। इसके बाद मैदान से उठते वक्त वह काफी दर्द में दिख रहे थे और लंगड़ा कर चल रहे थे। जल्द ही फीजियो को मैदान पर बुलाया गया। इस दौरान दो सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा भी उनके साथ थे। फीजियो के आने के बाद करीब पांच मिनट तक मैच रुका रहा।
फीजियो ने हार्दिक के बाएं पैर में पट्टी लगाया और पेन किलर स्प्रे भी किया, लेकिन उससे राहत नहीं मिली। हार्दिक ने उठकर फिर से गेंदबाजी करने की कोशिश की, लेकिन उनसे नहीं हो पाया। ऐसे में रोहित ने बिना किसी देरी के और रिस्क न लेते हुए हार्दिक को फीजियो के साथ मैदान के बाहर भेज दिया। तब तक हार्दिक ने अपने पहले ओवर की तीन गेंद फेंकी थी। बाकी की तीन गेंद विराट कोहली ने फेंकी। उन्होंने छह साल बाद वनडे में गेंदबाजी की।
इस विश्व कप में हार्दिक का प्रदर्शन
प्रसिद्ध कृष्णा बने रिप्लेसमेंट