फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hardik Pandya Shardul Thakur T Natarajan drop 4 catches during india vs england 3rd ODI at Pune

जैसे-तैसे जीते: आखिरी ओवर तक कैच टपकाती रही टीम इंडिया, इसलिए फंसा मैच

Mon, 29 Mar 2021 09:07 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 29 Mar 2021 09:07 AM IST
विज्ञापन
Hardik Pandya Shardul Thakur T Natarajan drop 4 catches during india vs england 3rd ODI at Pune
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : सोशल मीडिया

भारत और इंग्लैंड के बीच एकदिवसीय सीरीज का तीसरा और निर्णयायक मुकाबला 28 मार्च को खेला गया। दोनों टीमों के बीच पुणे में खेला गया ये काफी रोमांचक रहा। एक समय लगा कि भारत आसानी से मैच जीत लेगा। लेकिन भारतीय क्षेत्ररक्षकों ने जिस तरह से इंग्लैंड के बल्लेबाजों के कैच टपकाए उसके चलते इंग्लिश टीम ने मैच में वापसी की। अगर भारतीय फील्डर इतने कैच न छोड़ते तो भारत ये मुकाबला बहुत पहले जीत सकता था। एक समय ऐसा भी आया जब लगा कि मैच भारत के हाथ से फिसल जाएगा। इंग्लैंड की तरफ जुझारू पारी खेलने वाले सैम करन भारत की जीत में आड़े आ रहे थे। 

विज्ञापन


भारतीय क्षेत्ररक्षकों ने पूरे मैच के दौरान खराब फील्डिंग की। भारतीय फील्डरों ने सैम करन का भी कैच छोड़ा। जिसके चलते सैम करन 95 रनों की नाबाद पारी खेलने में सफल रहे। इस मैच में भारत के जाने-माने फील्डर हार्दिक पांड्या बिलकुल भी रंग में नहीं थे। मैच के दौरान उन्होंने 2 कैच टपकाए। इनमें से पांड्या ने पहले बेन स्टोक्स का कैच छोड़ा। वहीं बेन स्टोक्स जिन्होंने दूसरे वनडे में इंग्लैंड को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


अगर पाड्या बेन स्टोक्स का कैच लपक लेते तो वह और जल्दी आउट हो जाते। ये सही है कि बेन स्टोक्स इस मैच में ज्यादा लंबी पारी नहीं खेल पाए और बाद में 35 रन बनाकर आउट हुए। टी नटराजन की गेंद पर जब बेन स्टोक्स का कैच शिखर धवन ने पकड़ा तो उस समय पांड्या ने धवन को झुककर सलाम किया। 


पांड्या के अलावा शार्दुल ठाकुर ने भी एक कैच छोड़ा। वैसे शार्दुल भारत के तेज-तर्रार फील्डर माने जाते हैं। लेकिन तीसरे वनडे मैच के दौरान शार्दुल के हाथ में गेंद आ गई थी लेकिन वह गेंद थाम नहीं सके। इसके अलावा टी नटराजन से भी एक छोड़ा था। 

कुल मिलाकर भारत ने इस मुकाबले में चार कैच टपकाए थे। अगर भारत ये सभी कैच लपक लेता तो टीम इंडिया को जीतने के लिए इतनी जद्दोजहद नहीं करनी पड़ती। ऐसा कहा जा सकता है कि भारत तीसरा वनडे भाग्य के भरोसे जीता। वर्ना जिस तरह से सैम करन खेल रहे थे उसे देखकर यही लगा कि इंग्लैंड की जीत तय है। लेकिन अंत में भारत ने इस मैच में इंग्लैंड को 7 रनों से शिकस्त देकर मुकाबला जीत लिया।  इस जीत के साथ ही भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा करने में सफल रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed