फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Bad news for Indian cricket team, Hardik Pandya ruled out of Australia T20s and ODIs

भारत के लिए बेहद बुरी खबर, हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी सीरीज से बाहर

Thu, 21 Feb 2019 03:00 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 21 Feb 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
Bad news for Indian cricket team, Hardik Pandya ruled out of Australia T20s and ODIs

भारतीय टीम के लिए बेहद बुरी खबर है। टीम इंडिया के धुरंधर ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया सीरीज से बाहर हो चुके हैं। भारत की मेजबानी में 24 फरवरी से शुरू हो रही टी-20 और वन-डे सीरीज से पहले पांड्या को पीठ में मांसपेशियों के खिंचाव के चलते सीरीज से बाहर होना पड़ा है।

विज्ञापन


 

हार्दिक की जगह 5 मैच की वनडे सीरीज के लिए रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष: क्या हार्दिक पांड्या के बाहर होने का पूरा फायदा उठा पाएंगे रवींद्र जडेजा?


आपको बता दें भारत-ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज का पहला मैच 24 फरवरी को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला 27 फरवरी को बेंगलुरु में होगा। दोनों मैच शाम 7 बजे होंगे। इसके बाद 5 मैच की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जो 2 मार्च से शुरू होगी।

बीसीसीआई ने बयान में कहा, 'बोर्ड की मेडिकल टीम ने ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को आराम देने का फैसला किया है। उन्हें लोअर बैक की समस्या के उपचार के लिए बेंगलुरु में नैशनल क्रिकेट अकैडमी में जाने को कहा गया है। वह अगले सप्ताह एनसीए जाएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed