{"_id":"669525c062d5a9d80c0bdb7a","slug":"hardik-pandya-reached-vadodara-for-the-first-time-after-winning-the-t20-world-cup-got-a-grand-welcome-video-2024-07-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardik Pandya: टी20 विश्व कप में जीत के बाद पहली बार वडोदरा पहुंचे पांड्या, हुआ भव्य स्वागत, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Hardik Pandya: टी20 विश्व कप में जीत के बाद पहली बार वडोदरा पहुंचे पांड्या, हुआ भव्य स्वागत, देखें वीडियो
Mon, 15 Jul 2024 07:06 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 15 Jul 2024 07:06 PM IST
सार
भारत की इस जीत के बाद टीम इंडिया के उप-कप्तान हार्दिक पांड्या अपने गृहनगर पहुंचे, जहां उनका प्रशंसकों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान हार्दिक के भाई क्रुणाल पांड्या भी नजर आए।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम के उप-कप्तान और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या सोमवार को अपने गृहनगर वडोदरा पहुंचे। इस दौरान उनका भव्य स्वागत हुआ।भारत ने 29 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात रनों से ऐतिहासिक जीत हासिल कर टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। अब मुंबई की तरह वडोदरा में भी विजय परेड निकाली गई। खुली बस पर सवार पांड्या फैंस का अभिवादन करते नजर आए।
विज्ञापन
#WATCH | Gujarat: Indian Cricketer Hardik Pandya receives a grand welcome as he visits his hometown Vadodara for the first time after India's T20 World Cup Victory. pic.twitter.com/kPKAYf00IA
— ANI (@ANI) July 15, 2024विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : ICC
भारत ने 17 साल बाद जीता खिताब
बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराया था। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था।

क्रुणाल-हार्दिक
- फोटो : instagram
हार्दिक-क्रुणाल का वडोदरा में हुआ भव्य स्वागत
भारत की इस जीत के बाद टीम इंडिया के उप-कप्तान हार्दिक पांड्या अपने गृहनगर पहुंचे, जहां उनका प्रशंसकों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान हार्दिक के भाई क्रुणाल पांड्या भी नजर आए।भारत की ऐतिहासिक जीत में हार्दिक पांड्या का अहम योगदान रहा था। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पारी का आखिरी ओवर फेंका था। इस ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने डेविड मिलर को आउट किया, जिसके बाद टीम इंडिया ने सात रनों से यह मुकाबला जीत लिया था।

View this post on Instagram