फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hardik Pandya Pushpa Dance: After David Warner, Dwayne Bravo, Hardik Pandya also danced on Allu Arjun's Pushpa song, see VIDEO

Hardik Pandya Pushpa Dance: वार्नर, ब्रावो के बाद हार्दिक पांड्या ने भी पुष्पा के गाने पर किया डांस, देखें VIDEO

Wed, 26 Jan 2022 11:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 26 Jan 2022 11:35 PM IST
सार

हार्दिक के इस पोस्ट पर अल्लू अर्जुन ने कमेंट भी किया है। उन्होंने लिखा- बहुत क्यूट। इसके लिए मेरा ढेर सारा प्यार और सम्मान।

विज्ञापन
Hardik Pandya Pushpa Dance: After David Warner, Dwayne Bravo, Hardik Pandya also danced on Allu Arjun's Pushpa song, see VIDEO
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के एक गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है। कई क्रिकेटर्स भी इस गाने पर अल्लू अर्जुन द्वारा किए गए स्टेप्स की कॉपी करने की कोशिश कर चुके हैं। इसमें ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर, ड्वेन ब्रावो और सुरेश रैना शामिल हैं। अब टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने इस गाने पर डांस का एक वीडियो शेयर किया है।
विज्ञापन


इसमें वे अपनी नानी के साथ पुष्पा के गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हार्दिक टी-20 विश्व कप के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर हैं। वे फिलहाल अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। हार्दिक को हाल ही में आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद ने अपनी टीम का कप्तान बनाया है।ॉ
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

विज्ञापन
विज्ञापन

28 साल के हार्दिक पीठ की चोट के कारण पिछले कुछ समये से गेंदबाजी नहीं कर रहे थे। हालांकि, अहमदाबाद के लिए वह गेंदबाजी भी करते दिखाई देंगे। इसके लिए वह नेट्स में गेंदबाजी करते हुए देखे गए हैं। वीडियो में हार्दिक अपनी नानी के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों वीडियो में इस गाने का हुक स्टेप करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं।

drosntmg

इसे शेयर करते हुए हार्दिक ने कैप्शन में लिखा- हमारी अपनी पुष्पा नानी। हार्दिक के इस पोस्ट पर अल्लू अर्जुन ने कमेंट भी किया है। उन्होंने लिखा- बहुत क्यूट। इसके लिए मेरा ढेर सारा प्यार और सम्मान। इसके अलावा ईशान किशन ने भी कमेंट में लिखा- यह वीडियो अब तक का बेस्ट वीडियो है। हार्दिक की पत्नी नताशा स्टैनकोविच ने भी वीडियो को सबसे क्यूट बताया। अहमदाबाद फ्रेंचाइजी ने हार्दिक को 15 करोड़ रुपयों में साइन किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed