फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   hardik pandya out from team due to injury

चोट के चक्रव्यूह में फंसी टीम इंडिया,  यह प्रमुख खिलाड़ी भी हुआ टीम से बाहर 

Mon, 28 Nov 2016 10:56 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 28 Nov 2016 10:56 AM IST
विज्ञापन
hardik pandya out from team due to injury
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
टीम इंडिया एक बार फिर 'चोट के चक्रव्यूह' में फंस गई है। एक के बाद एक खिलाड़ी चोटिल होकर इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होते जा रहे हैं।  मोहाली टेस्ट से पहले सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और विकेट कीपर बल्लेूबाज रिद्धिमान साहा चोटिल हो गए थे। ऐसे में चयनकर्ताओं ने अफरा-तफरी में पार्थिव पटेल को मोहाली टेस्ट से पहले टीम में शामिल किया।  
विज्ञापन


 

ट्रेनिंग सत्र के दौरान कंधे पर लगी चोट

hardik pandya out from team due to injury
हार्दिक पांड्या - फोटो : getty
पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किए गए युवा ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को ट्रेनिंग सत्र के दौरान कंधे में चोट लगने के कारण टेस्ट टीम से रविवार को रिलीज कर दिया गया बीसीसीआई सचिव अजय शिर्के ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बीसीसीआई मेडिकल टीम ने पुष्टि की है कि ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के दाहिने कंधे में मोहाली में ट्रेनिंग सत्र के दौरान चोट लग गयी है। उन्हें भारतीय टेस्ट टीम से रिलीज कर दिया गया और वह एक विशेषज्ञ से सलाह करेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई टेस्ट से पहले फिट हो जाएंगे राहुल

hardik pandya out from team due to injury
केएल राहुल - फोटो : getty
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक बल्लेबाज केएल राहुल को भी टीम से रिलीज कर दिया गया है ताकि वह अपने बायें हाथ में लगी चोट से उबर जायें। उनके इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की सीरीज के चौथे टेस्ट से पहले फिट होने की उम्मीद है।इससे पहले भी राहुल चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट और पांच वनडे मैचों की सीरीज में भी नहीं खेल पाए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर टेस्ट के दौरान उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed