{"_id":"67dbf0050676f86b1604d1f5","slug":"hardik-pandya-natasha-shkihar-dhawan-ayesha-yuzvendra-chahal-dhanashree-verma-cricketers-divorce-know-details-2025-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Cricketers Divorce: तीन साल में तीन खिलाड़ियों का हुआ तलाक, धवन-पांड्या के बाद चहल भी हुए पत्नी से जुदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Cricketers Divorce: तीन साल में तीन खिलाड़ियों का हुआ तलाक, धवन-पांड्या के बाद चहल भी हुए पत्नी से जुदा
Thu, 20 Mar 2025 04:08 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 20 Mar 2025 04:08 PM IST
सार
हम यहां आपको तीन ऐसे क्रिकेटरों के विषय में बताएंगे जिनकी उनकी पत्नी के साथ पिछले तीन वर्षों में राहें जुदा हो गईं। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
शिखर-हार्दिक और चहल अपनी पूर्व पत्नियों के साथ
- फोटो : ANI (फाइल फोटो)-Dhanashree-instagram (screengrab)
विस्तार
शादी के चार साल बाद गुरुवार को स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और यूट्यूबर/डांसर धनश्री वर्मा का तलाक हो गया। बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर गुरुवार को बांद्रा फैमिली कोर्ट ने इस मामले पर फैसला सुनाया और शादी को बिना किसी कूलिंग पीरियड के खत्म करने की मंजूरी दे दी। दोनों की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी। चहल और धनश्री के तलाक पर चहल का प्रतिनिधित्व कर रहे एडवोकेट नितिन कुमार गुप्ता ने कहा, 'कोर्ट ने तलाक की डिक्री मंजूर कर ली है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की संयुक्त याचिका स्वीकार कर ली है। अब दोनों पक्ष पति-पत्नी नहीं रहे।'
बहरहाल, हम यहां आपको तीन ऐसे क्रिकेटरों के विषय में बताएंगे जिनकी उनकी पत्नी के साथ पिछले तीन वर्षों में राहें जुदा हो गईं। आइये जानते हैं...

शिखर धवन-आयशा मुखर्जी
- फोटो : फाइल फोटो
शिखर धवन और आयशा मुखर्जी
भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और उनकी पूर्व पत्नी आयशा मुखर्जी कानूनी तौर पर अलग हो चुके हैं। पटियाला हाउस कोर्ट के न्यायाधीश हरीश कुमार ने तलाक याचिका में धवन द्वारा पत्नी के खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया और तलाक को अक्तूबर, 2023 में मंजूरी दी थी।
क्यों हुआ तलाक: दोनों के तलाक की वजह आयशा की पहली शादी थी। उन्होंने अपने पहले पति से वादा किया था कि वह बेटियों का ध्यान रखेंगी और ऑस्ट्रेलिया नहीं छोड़ेंगी। वहीं, धवन से उन्होंने कहा कि उनके साथ रहेंगी। शादी के बाद वह बेटे जोरावर और दोनों बेटियों के साथ ऑस्ट्रेलिया में रहती थीं। इसी वजह से दोनों के बीच अनबन हुई।
शिखर और आयशा की लवस्टोरी: शिखर धवन और आयशा की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। दोनों को मिलाने का काम टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह ने किया था। शिखर धवन से आयशा 10 साल बड़ी थीं, लेकिन लोग कहते हैं न मोहब्बत में उम्र की सीमा नहीं देखी जाती, जिसकी मिसाल शिखर ने पेश की। शिखर धवन और आयशा मुखर्जी ने साल 2009 में सगाई की और साल 2012 में दोनों ने शादी कर ली। यह आयशा मुखर्जी की दूसरी शादी थी। पहली शादी से उन्हें दो बेटियां हैं।
2014 में आयशा ने धवन के बेटे जोरावर को जन्म दिया था। धवन और आयशा नौ साल तक साथ रहने के बाद अलग-अलग हो गए। अब कानूनी तौर पर दोनों का तलाक हो चुका है। वैसे धवन की पत्नी आयशा मुखर्जी का जन्म भारत में हुआ है लेकिन वह बाद में ऑस्ट्रेलिया की ओर रुख कर गईं। आयशा एक किकबॉक्सर हैं। उनके पिता बंगाली और मां ब्रिटेन की हैं।
ये भी पढ़ें: Chahal-Dhanashree Divorce: धनश्री ने पहली बार में ठुकराया था चहल का प्यार, फिर ऐसे परवान चढ़ा इश्क, पूरी कहानी

हार्दिक-नताशा
- फोटो : instagram (screengrab)
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविच
भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविच भी अब एक-दूसरे अलग रहते हैं। दोनों ने पिछले साल जुलाई में आपसी सहमति से अलग होने का एलान किया था। हार्दिक पांड्या ने नताशा से अलग होने की जानकारी सोशल मीडिया कि जरिए दी थी। उन्होंने लिखा, "4 साल तक साथ रहने के बाद, नताशा और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने साथ मिलकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया और अपना सर्वश्रेष्ठ दिया और हमें विश्वास है कि यह हम दोनों के लिए हित में है। यह हमारे लिए एक कठिन निर्णय था, क्योंकि हमने साथ मिलकर आपसी सम्मान और संगति का आनंद लिया और जैसे-जैसे हमारा परिवार बढ़ता गया।"
कैसे हुई थी शादी: भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 14 फरवरी, 2023 को नताशा स्टैनकोविच के साथ ईसाई और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई थी। दोनों ने लंबे वक्त तक एक-दूसरे को डेट किया था। हार्दिक ने 2019 में एक पोस्ट के जरिए बताया था कि वह एक्ट्रेस नताशा के साथ रिलेशनशिप में थे। 2020 में दोनों ने सगाई कर ली थी और एक बच्चे के माता-पिता बन गए थे। इसके बाद 2020 में ही दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। नताशा 2020 में कोर्ट मैरिज से पहले ही गर्भवती थीं। शादी के बाद नताशा ने अगस्त्य को जन्म दिया था।

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम @dhanashree9 (instagram)
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा
अब इस लिस्ट में एक नाम भारतीय भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल का भी जुड़ गया है। गुरुवार को धनश्री वर्मा से उनकी शादी टूट गई है। बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर गुरुवार को बांद्रा फैमिली कोर्ट ने इस मामले पर फैसला सुनाया और शादी को बिना किसी कूलिंग पीरियड के खत्म करने की मंजूरी दे दी।
कैसे शुरू हुई थी लवस्टोरी: चहल बताते हैं कि उन्होंने कोरोना महामारी के कारण लगे पहले लॉकडाउन में डांस क्लास जॉइन किया था। वह धनश्री वर्मा से ऑनलाइन डांस सीख रहे थे। दोनों के बीच उसी समय काफी बातचीत हुई थी। फिर दिसंबर 2020 में दोनों की शादी हो गई थी। चहल ने पिछले साल एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया था कि कैसे उन्होंने धनश्री को प्रपोज किया था। चहल ने कहा- जब लॉकडाउन हुआ तो मैं अपने परिवार के साथ था। यह पहली बार था कि मैं अपने घर गुरुग्राम में इतने लंबे समय तक रहा। लगभग तीन-चार महीने। मैंने अपने परिवार और अपने पालतू जानवरों के साथ समय बिताया। तब मुझे डांस सीखने का मन हुआ था। मुझे यह मालूम चला कि धनश्री ऑनलाइन डांस सिखाती हैं। इसलिए मैंने दो महीने तक ऑनलाइन क्लासेस लीं।
चहल ने आगे बताया- फिर एक दिन मैंने उनसे पूछा कि आप जीवन में इतनी खुश क्यों हो? उन्होंने जवाब दिया कि मैं ऐसी ही हूं। मैं जीवन में छोटी-छोटी चीजों में खुशी ढूंढती हूं। मुझे लगा यह मेरी जीवनसाथी बन सकती है और मैंने अपने परिवार को बताया। मैंने धनश्री से कहा कि मैं आपसे शादी करना चाहता हूं, आपको डेट नहीं करना चाहता। चहल ने कहा, 'मैं डेटिंग में समय बर्बाद नहीं करना चाहता था। मैं तब 30 साल का था। धनश्री ने मेरे प्रपोजल को इनकार कर दिया था। धनश्री ने मुझसे कहा था कि मैं पहले आपसे मिलना चाहती हूं। हम उससे पहले कभी नहीं मिले थे। हम मुंबई में मिले और फिर उन्होंने कहा- हां, ठीक है मैं शादी करूंगी।' धनश्री डॉक्टर हैं और उन्होंने साल 2014 में डेन्टिस्ट की पढ़ाई की थी। हालांकि, उन्होंने डॉक्टर बनने की बजाए एक फिटनेस ट्रेनर, कोरियोग्राफर और यूट्यूबर बनना ज्यादा पसंद किया।
ये भी पढ़ें: Chahal-Dhanashree Divorce: शादी के चार साल बाद चहल-धनश्री की राहें हुईं जुदा, कोर्ट ने तलाक को दी मंजूरी