{"_id":"67dbc8d2d1ce2014320d2311","slug":"yuzvendra-chahal-dhanashree-verma-divorced-check-alimony-amount-court-decision-news-in-hindi-2025-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chahal-Dhanashree Divorce: शादी के चार साल बाद चहल-धनश्री की राहें हुईं जुदा, कोर्ट ने तलाक को दी मंजूरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Chahal-Dhanashree Divorce: शादी के चार साल बाद चहल-धनश्री की राहें हुईं जुदा, कोर्ट ने तलाक को दी मंजूरी
Thu, 20 Mar 2025 02:42 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बांद्रा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बांद्रा
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 20 Mar 2025 02:42 PM IST
सार
गुरुवार को बांद्रा फैमिली कोर्ट ने इस मामले पर फैसला सुनाया और शादी को बिना किसी कूलिंग पीरियड के खत्म करने की मंजूरी दे दी। दोनों की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी।
विज्ञापन
चहल और धनश्री
- फोटो : Instagram
विस्तार
शादी के चार साल बाद स्टार क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और यूट्यूबर/डांसर धनश्री वर्मा की राहें अलग हो गई हैं। दोनों का तलाक हो गया है। बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर गुरुवार को बांद्रा फैमिली कोर्ट ने इस मामले पर फैसला सुनाया और शादी को बिना किसी कूलिंग पीरियड के खत्म करने की मंजूरी दे दी। दोनों की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी। चहल और धनश्री के तलाक पर चहल का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील नितिन कुमार गुप्ता ने कहा, 'कोर्ट ने तलाक की डिक्री मंजूर कर ली है। कोर्ट ने दोनों पक्षों की संयुक्त याचिका स्वीकार कर ली है। अब दोनों पक्ष पति-पत्नी नहीं रहे।'
चहल और धनश्री सुबह अपने-अपने वकीलों के साथ कोर्ट पहुंचे थे और उसका वीडियो भी सामने आया था।
विज्ञापन
#WATCH | Mumbai: On the divorce of Cricketer Yuzvendra Chahal and Dhanashree Verma, Advocate Nitin Kumar Gupta, representing Chahal, says, "The court has granted the decree of divorce. The court has accepted the joint petition of both parties. The parties are no longer husband… pic.twitter.com/LV1BpFwxIN
— ANI (@ANI) March 20, 2025विज्ञापन
चहल और धनश्री सुबह अपने-अपने वकीलों के साथ कोर्ट पहुंचे थे और उसका वीडियो भी सामने आया था।
#WATCH | Mumbai | Cricketer Yuzvendra Chahal arrives at Bandra Family Court for hearing in his divorce proceedings pic.twitter.com/tltfYsd3hM
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 20, 2025
#WATCH | Mumbai | Choreographer Dhanashree Verma arrives at Bandra Family Court for hearing of divorce proceedings with cricketer Yuzvendra Chahal pic.twitter.com/C6zSbtdM18
— ANI (@ANI) March 20, 2025
तलाक के लिए बांद्रा स्थित कोर्ट पहुंचते चहल और धनश्री
- फोटो : PTI
पिछले कुछ समय से अलग रह रहे थे दोनों
पिछले कुछ महीनों से दोनों अलग रह रहे थे। दोनों ने इस साल आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दायर की थी। इसके साथ ही उन्होंने छह महीने की अनिवार्य कूलिंग पीडियड माफ करने की मांग भी की थी। हालांकि, पारिवारिक अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद हाई कोर्ट ने इस फैसले को पलट दिया था, जिससे तलाक की प्रक्रिया जल्द पूरी होने का रास्ता साफ हो गया था। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को चहल और धनश्री को तलाक के समय छह महीने की कूलिंग पीरियड से छूट देने की याचिका को मंजूरी दे दी थी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने पारिवारिक अदालत को चहल और धनश्री की तलाक याचिका पर 20 मार्च तक फैसला करने का निर्देश दिया था। जस्टिस माधव जामदार की सिंगल बेंच ने कहा था कि चहल 21 मार्च से उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि उन्हें आईपीएल में हिस्सा लेना है।
Chahal-Dhanashree Divorce: धनश्री ने पहली बार में ठुकराया था चहल का प्यार, फिर ऐसे परवान चढ़ा इश्क, पूरी कहानी

महवश और चहल
- फोटो : RJ Mahvash Instagram
महवश के साथ फाइनल देखने पहुंचे थे चहल
पिछले कुछ महीनों में दोनों के अलग-अलग रहने की खबरों ने तूल पकड़ा था। हालांकि, दोनों में अनबन होने की वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है। हाल ही में हुए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में चहल आरजे महवश के साथ दुबई में मैच देखते दिखे थे। दोनों साथ बैठे नजर आए थे। धनश्री से तलाक की अटकलों के बीच दोनों के साथ दिखने से चर्चा का माहौल गर्म हो गया था। ये दोनों पहले भी एक बार डिनर पर साथ दिख चुके हैं।

चहल धनश्री का तलाक
- फोटो : Instagram
कुछ समय से चल रही अलग होने की खबरें
पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे चहल ने धनश्री के साथ अपनी तस्वीरें हटा ली थी। इससे चहल और धनश्री के बीच तलाक की खबरों को बल मिला था। तलाक की अटकलों के बीच पिछले कुछ महीनों में कई बार चहल और धनश्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये फैंस को संकेत दिए थे और अपनी भावनाएं स्पष्ट की थीं। चहल और महवश की फोटो वायरल होने के बाद धनश्री ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें लिखा, 'हमेशा महिलाओं को दोष देने का चलन रहा है।'
IPL 2025: BCCI ने गेंद पर लार के इस्तेमाल से प्रतिबंध हटाया, 10 टीमों के कप्तानों ने बैठक में जताई सहमति

- फोटो : Instagram/ANI
चहल और धनश्री ने किया था क्रिप्टिक पोस्ट
हाल ही में चहल और धनश्री दोनों ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट भी किया था। ऐसा माना जा रहा है कि यह तलाक के लिए दायर की गई याचिका के बाद का पोस्ट था। चहल और धनश्री दोनों ने भगवान को धन्यवाद दिया था। चहल ने लिखा था, 'भगवान ने मेरी अनगिनत बार रक्षा की है। इसलिए मैं केवल उसी समय की कल्पना कर सकता हूं जब भगवान ने मुझे बचाया और उस बारे में मुझे पता भी नहीं है। धन्यवाद भगवान! हमेशा मेरे साथ खड़े रहने के लिए। उस वक्त के लिए भी, जिसके बारे में मैं नहीं जानता। Amen!'
धनश्री ने भी मैसेज शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'तनावग्रस्त से अब धन्य होने तक। क्या यह आश्चर्यजनक नहीं है कि कैसे भगवान हमारी चिंताओं को आशीर्वाद में बदल सकता है? यदि आपकिसी चीज के बारे में सोच रहे हैं तो जान लें कि आपके पास एक विकल्प है। आप या तो चिंता कर सकते हैं या आप यह सब भगवान पर छोड़ सकते हैं। हर चीज के बारे में प्रार्थना करना चुन सकते हैं। इस चीज पर विश्वास कर सकते हैं कि परमेश्वर आपकी भलाई के लिए ही काम करता है।'