फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   hardik pandya gets warner wicket indore crowds enjoys in style

वीडियो: हार्दिक पांड्या ने वॉर्नर को किया क्लीन बोल्ड, इंदौर के क्राउड ने मनाया जोरदार जश्न

Sun, 24 Sep 2017 07:25 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 24 Sep 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
hardik pandya gets warner wicket indore crowds enjoys in style
इंदौर के दर्शक - फोटो : twitter

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर को क्लीन बोल्ड करके दर्शकों का दिल जीत लिया। हार्दिक ने जब वॉर्नर को क्लीन बोल्ड किया, तो इंदौर के दर्शकों ने जोरदार जश्न मनाया। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने मौजूदा पांच मैचों की वन-डे सीरीज में पहली बार टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। मेहमान टीम के ओपनर्स ने 14 ओवर के भीतर 70 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। तभी पांड्या ने वॉर्नर को बोल्ड करके मैदान पर सनसनी फैला दी।
विज्ञापन


वॉर्नर तब 43 गेंदों में 42 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन वो पांड्या की ऑफ कटर गेंद को भांप ही नहीं पाए और अपना विकेट गंवा बैठे।  दरअसल, पांड्या पारी का 14वां ओवर कर रहे थे। तीसरी गेंद उन्होंने पूरी उंगलियां मोड़ते हुए गुड लेंथ स्पॉट पर डाली। वॉर्नर बैकफुट पर गए, लेकिन वो शुरुआत से ही असमंजस की स्थिति में दिखे कि गेंद को फ्रंटफुट पर खेले या फिर बैकफुट पर। वॉर्नर ने बैकफुट पर जाकर गेंद को खेलने का फैसला किया, लेकिन गेंद ऑफ स्पिन होकर गिल्लियां बिखेरकर पीछे चली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन





वॉर्नर के विकेट ने होलकर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के अंदर जोश भर दिया और पांड्या...पांड्या... के नारों से स्टेडियम में उत्साह की लहर दौड़ गई। 

बहरहाल, ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे वन-डे में वापसी करने वाले ओपनर आरोन फिंच (124) के शतक और कप्तान स्टीव स्मिथ (63) की उम्दा पारी की मदद से निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 293 रन बनाए। टीम इंडिया की तरफ से जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव ने दो-दो जबकि हार्दिक पांड्या और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली।


294 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया ने समाचार लिखे जाने तक 21 ओवर में बिना किसी नुकसान के 134 रन बना लिए थे। रोहित शर्मा 71 और अजिंक्य रहाने 59 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed