{"_id":"630efd6e2ee2e86d250cb4b4","slug":"hardik-pandya-fan-goes-crazy-after-watching-his-six-kisses-tv-screen","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardik Pandya Video: हार्दिक का छक्का देख पागल हुआ अफगानी फैन, टीवी चूमकर कमरे से भागा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Hardik Pandya Video: हार्दिक का छक्का देख पागल हुआ अफगानी फैन, टीवी चूमकर कमरे से भागा
Wed, 31 Aug 2022 11:49 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:49 AM IST
सार
हार्दिक ने पहले गेंद के साथ कमाल किया फिर बल्ले के साथ तूफानी पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत दिला दी। उनके इस खेल के सभी दीवाने हो गए और जमकर तरीफ की, लेकिन एक फैन ने कुछ ऐसा किया, जो कम ही देखने को मिलता है।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशिया कप 2022 में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से था और टीम इंडिया ने यह मैच पांच विकेट से जीता। भारत की जीत में सबसे बड़ा योगदान हार्दिक पांड्या का था, जिन्होंने पाक टीम पर दोतरफा वार करते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई। हार्दिक ने पहले अपनी शॉर्ट पिच गेंदों से कहर बरपाया और चार ओवर में 25 रन देकर तीन अहम विकेट लिए। इसके बाद बल्ले के साथ भी उन्होंने कमाल किया और 17 गेंदों में 33 रन की नाबाद पारी खेली।
आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए सात रन चाहिए थे, लेकिन गेंदबाज मोहम्मद नवाज ने शुरुआती तीन गेंदों में एक रन दिया और एक विकेट भी ले चुके थे। हालांकि, हार्दिक ने चौथी गेंद में छक्का लगाकर भारत को जीत दिला दी। उनके इस छक्के के सभी दीवाने हो गए। जगह-जगह लोगों ने घर से बाहर आकर जश्न मनाया और हार्दिक की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
पाकिस्तान पर भारत की जीत के बाद भारतीय फैंस के जश्न मनाने के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में हार्दिक की जमकर तारीफ हो रही है, लेकिन एक वीडियो मैच खत्म होने के तीसरे दिन भी चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में हार्दिक के छक्का लगाने के बाद उनका एक फैन टीवी स्क्रीन के पास जाता है और हार्दिक को चूमकर जश्न मनाता है फिर कमरे से बाहर चला जाता है। यह वीडियो अफगानिस्तान का बताया जा रहा है।
भुवनेश्वर कुमार के 26 रन देकर चार और हार्दिक ने 25 रन देकर तीन विकेट की मदद से भारत ने पाकिस्तान को 147 रनों पर समेट दिया। मैच की दूसरी पारी में पाकिस्तान के गेंदबाजों ने अच्छा संघर्ष किया, लेकिन अंत में हार्दिक ने भारत को जीत दिला दी। विराट कोहली और रवींद्र जडेजा ने भी 35-35 रन की पारियां खेलीं और टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

पाकिस्तान पर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाकर "मैन ऑफ द मैच" बने @hardikpandya7 पर अफगानिस्तान के लोगों ने भी लुटाया प्यार.#INDvPAK #HardikPandya #Afghanistan #AsiaCup2022 pic.twitter.com/WNXCqUQVkr
— ANKUR DIXIT (@AnkurUP32_) August 29, 2022