फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   hardik pandya comes with new hairstyle before third odi against south africa

तीसरे वनडे से पहले पंड्या ने किया कुछ ऐसा, दर्शक पहचानने में कर सकते हैं भूल

Tue, 06 Feb 2018 07:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Feb 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
hardik pandya comes with new hairstyle before third odi against south africa
hardik pandya

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में एक नए अंदाज में नजर आएंगे। दरअसल पंड्या ने नए स्टाइल का हेयर कट करवाया है। यह स्टाइलिश हेयरकट पिछले साल के उनके लुक से काफी अलग है। इस बार पंड्या ने अपने बालों को हल्के नीले रंग में कलर करवाया है।

विज्ञापन


पंड्या ने नए हेयरस्टाइल के साथ अपनी पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर भी अपलोड की है, जिस पर फैंस के कई दिलचस्प कमेंट आ रहे हैं। बता दें कि पिछले साल अप्रैल में भी उन्होंने बेहद अनोखे किस्म का हेयरकट करवाया था। अब पंड्या एक नए हेयरकट के साथ कैपटाउन के न्यूलैंड्स मैदान पर तीसरे वनडे में नजर आएंगे।

विज्ञापन

hardik pandya comes with new hairstyle before third odi against south africa
hardik pandya

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पंड्या की गिनती आज वर्ल्ड के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में की जाती है। पंड्या अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अहम भूमिका निभाई थी। हालांकि वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में पंड्या कुछ खास नहीं कर पाए हैं।

इस साल भी आईपीएल में यह खिलाड़ी अपनी फेवरेट टीम मुंबई इंडियंस के लिए खेलता नजर आएगा। बता दें कि हार्दिक भी उन खिलाड़ियों में शुमार हैं, जो शुरुआत से लेकर अब तक आईपीएल में एक ही फ्रैंचाइजी के लिए क्रिकेट खेलते आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed