{"_id":"63eb31c675d59d25a50e5c96","slug":"hardik-pandya-and-natasa-stankovic-wedding-in-jaipur-son-agastya-many-star-cricketers-including-virat-joins-2023-02-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hardik-Natasha Wedding: जयपुर में शादी कर रहे हार्दिक-नताशा, विराट सहित कई क्रिकेटर होंगे शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Hardik-Natasha Wedding: जयपुर में शादी कर रहे हार्दिक-नताशा, विराट सहित कई क्रिकेटर होंगे शामिल
Tue, 14 Feb 2023 12:31 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:31 PM IST
सार
हार्दिक और नताशा की शादी में कई मेहमान शामिल होंगे। इनमें क्रिकेटर विराट कोहली और लोकेश राहुल का नाम भी शामिल है। अनुष्का और अथिया भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविच
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और मॉडल नताशा स्टेनकोविक एक बार फिर शादी करने जा रहे हैं। इस जोड़े ने 2020 में कोरोना महामारी के चलते बेहद सादे तरीके से शादी की थी। हार्दिक और नताशा की शादी की रस्में सोमवार से उदयपुर में शुरू हो चुकी हैं। दो दिनों तक चलने वाली इस शादी में 14 फरवरी यानि वैलेंटाइन डे के दिन दोनों सात फेरे लेंगे।
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविच ने 31 मई 2020 को कोर्ट मैरिज की थी। कोरोना के समय में दोनों ने बेहद प्राइवेट तरीके से शादी की थी और इसती तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं। कोरोना महामारी के कारण लगे प्रतिबंधों के चलते कोई मेहमान इस शादी में शामिल नहीं हुआ था। हालांकि इस बार दोनों पारंपरिक रीति-रिवाजों के मुताबिक शादी करेंगे। शादी समारोह उदयपुर के रैफल्स होटल में हो रहा है।
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक का एक दो साल का बेटा अगस्त्य भी है।
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक सोमवार को शादी में शामिल होने उदयपुर पहुंचे। उनके साथ परिवार के सदस्य और भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन भी थे। शादी की रस्में शाम को शुरू हुईं, जो 15 फरवरी तक चलेंगी। मेहंदी की रस्म सोमवार को हुई जबकि हल्दी और संगीत जैसे कार्यक्रम मंगलवार को हुए। शादी के फेरे और बाकी रस्में भी मंगलवार को ही होंगी।
विज्ञापन
हार्दिक ने एक जनवरी 2020 को नताशा से सगाई की और सोशल मीडिया के जरिए इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने सादगी भरी शादी की और अब वह भव्य समारोह में नताशा के साथ सात फेरे लेंगे। सोमवार को हार्दिक, नताशा, उनके बेटे अगस्त्य पांड्या और परिवार के अन्य सदस्य उदयपुर पहुंचे, जिनमें क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या और उनकी पत्नी पंखुड़ी भी शामिल हैं।