{"_id":"5a42b7024f1c1b8e698c3fa8","slug":"hardik-pandya-and-krunal-dances-in-mehandi-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्दिक पांड्या ने बड़े भाई संग जमकर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार्दिक पांड्या ने बड़े भाई संग जमकर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Wed, 27 Dec 2017 08:34 AM IST
विज्ञापन
हार्दिक और कृनाल पांड्या
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के बड़े भाई कृनाल 27 दिसंबर को पंखुरी शर्मा के साथ विवाह बंधन में बंध जाएंगे।
शादी से एक दिन पहले मेहंदी सेरेमनी में हार्दिक और उनके बड़े भाई कृनाल ने जमकर ठुमके लगाए। दोनों ने खूब मस्ती करते हुए डांस किया, जिससे माहौल खूब जोशीला हो गया।
कृनाल पांड्या की पत्नी पंखुरी शर्मा का मेहंदी लगाने वाला वीडियो भी सामने आया है। बता दें कि हार्दिक पांड्या के बड़े भाई कृनाल आईपीएल में मुंबई इंडियंस के सदस्य हैं। उन्हें इस साल जून में भारत 'ए' की तरफ से खेलने का मौका मिला था।
विज्ञापन
कृनाल और पंखुरी की मुलाकात दो साल पहले हुई थी और तभी से दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। ऑलराउंडर कृनाल ने नवंबर में कहा था, 'पंखुरी मेरे दोस्त की पहचान में है। हम दो साल पहले मिले थे और वहीं से हमारे बीच नजदीकियां बढ़ने लगी।'
कृनाल ने आगे कहा, 'हम हमउम्र हैं और दोनों को एक-दूसरे का साथ काफी पसंद आता था। मुझे पंखुरी की सबसे प्यारी बात यह लगती है कि वो बहुत ही साधारण और मदद करने वाले नेचर की हैं।'