{"_id":"5c3df3c1bdec22739a5be030","slug":"hardik-pandya-and-kl-rahul-met-with-bcci-ceo-rahul-johari","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांड्या-राहुल मामले में नया मोड़, दोनों ने बीसीसीआई सीईओ को दी सफाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पांड्या-राहुल मामले में नया मोड़, दोनों ने बीसीसीआई सीईओ को दी सफाई
Tue, 15 Jan 2019 08:22 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 15 Jan 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
निलंबित भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और केएल राहुल ने मंगलवार को बीसीसीआई सीईओ राहुल जोहरी के सामने अपनी बात रखी। इसके साथ ही इन दोनों क्रिकेटर्स की महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणियों की जांच भी शुरू हो गई जिसको लेकर पिछले दिनों काफी बवाल मचा था।
विज्ञापन
पता चला है कि इन दोनों खिलाड़ियों ने बीसीसीआई के नवीनतम कारण बताओ नोटिस के जवाब में बिना शर्त माफी मांगने के बाद टेलीफोन के जरिए जोहरी के सामने अपनी बात रखी।
विज्ञापन
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘सीईओ ने टेलीफोन के जरिए उनसे बात की। उन्होंने संक्षिप्त बातचीत की। उन्होंने सिर्फ उस पर बात की जो उन्होंने कारण बताओ नोटिस के जवाब में लिखा था। वह कल तक प्रशासकों की समिति (सीओए) को अपनी रिपोर्ट सौंप सकते हैं।’
विज्ञापन
हालांकि पता चला है कि सीईओ ने उनसे ऐसा कोई सवाल नहीं किया कि क्या इस तरह से मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उनके एजेंटों ने दबाव बनाया था।
अधिकारी ने कहा, ‘पूछताछ से संबंधित सवाल करना लोकपाल के अधिकार में आता है। अब अगला चरण तभी होगा जब उच्चतम न्यायालय लोकपाल या तदर्थ लोकपाल की नियुक्ति करेगा।‘
इन दोनों खिलाड़ियों ने ‘काफी विद करन’ कार्यक्रम में कई महिलाओं के साथ संबंध बनाने और इसके बारे में अपने माता पिता के साथ खुलकर बात करने की बातें की थी जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी थीं।