{"_id":"15562ea6-2390-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"harbhajan-team-will-play-against-laxman-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"भज्जी की फौज से टकराएगी लक्ष्मण की टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भज्जी की फौज से टकराएगी लक्ष्मण की टीम
चंडीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Nov 2012 01:23 AM IST
विज्ञापन
पीसीए स्टेडियम में दो नवंबर को हैदराबाद और पंजाब की टीमें रणजी मैच में आमने-सामने होंगी। हैदराबाद टीम की कप्तानी वीवीएस लक्ष्मण करेंगे, वहीं पंजाब की कमान हरभजन सिंह के हाथों में होगी। लक्ष्मण हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद रणजी मैचों में हाथ आजमाएंगे, जबकि हरभजन सिंह के सामने भी खुद को साबित करने की चुनौती रहेगी। बुधवार दोपहर को पहले हैदराबाद की टीम ने नेट पर जमकर प्रैक्टिस की।
विज्ञापन
लक्ष्मण ने भी नेट पर काफी पसीना बहाया। इसके बाद पंजाब की टीम भी अभ्यास के लिए पहुंची। पंजाब की टीम में मनदीप सिंह और राहुल शर्मा पर निगाहें रहेंगी। हैदराबाद की टीम को रवि तेजा और प्रज्ञान ओझा से काफी उम्मीदें होंगी।
विज्ञापन