फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Harbhajan Singh will return on the cricket field will play in Legends League Cricket with Sehwag and Irfan Pathan

Harbhajan Singh: क्रिकेट मैदान पर होगी हरभजन सिंह की वापसी, सहवाग और इरफान पठान के साथ इस लीग में खेलेंगे

Thu, 14 Jul 2022 04:12 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 14 Jul 2022 04:12 PM IST
सार

लीजेंड्स क्रिकेट लीग में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली, श्रीलंका के महानतम स्पिनर मुथैया मुरलीधरन और इंग्लैंड को वनडे में विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान इयोन मोर्गन भी खेलते हुए दिखाई देंगे। टूर्नामेंट के दूसरे सीजन में चार टीमें हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन
Harbhajan Singh will return on the cricket field will play in Legends League Cricket with Sehwag and Irfan Pathan
हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह क्रिकेट मैदान पर वापसी करने वाले हैं। वह एक बार फिर अपनी फिरकी का जादू दिखाने के लिए तैयार हैं। हरभजन इस साल सितंबर में लीजेंड्स क्रिकेट लीग में खेलते दिखाई देंगे। यह टूर्नामेंट का दूसरा सीजन होगा। हरभजन पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग, पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान और यूसुफ पठान के साथ जुड़ेंगे।
विज्ञापन


लीजेंड्स क्रिकेट लीग में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली, श्रीलंका के महानतम स्पिनर मुथैया मुरलीधरन और इंग्लैंड को वनडे में विश्व विजेता बनाने वाले कप्तान इयोन मोर्गन भी खेलते हुए दिखाई देंगे। टूर्नामेंट के दूसरे सीजन में चार टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें कुल 110 पूर्व क्रिकेटर भाग लेंगे।
विज्ञापन


मशरफे मुर्तजा भी खेलेंगे
हरभजन सिंह ने लीजेंड्स क्रिकेट लीग में खेलने को लेकर कहा, ''मैदान पर वापसी और दुनिया के दिग्गजों के साथ खेलने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। मैं सितंबर में खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।'' हरभजन के अलावा बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा ने भी खेलने को लेकर सहमति दे दी है। इसी बीच, वेस्टइंडीज के लेंडल सिमंस और दिनेश रामदीन भी लीग में खेलने को लेकर तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले सीजन में तीन टीमों ने लिया था भाग
टूर्नामेंट के पहले सीजन में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। उन्हें तीन टीमों में बांटा गया था। भारत, एशिया और शेष विश्व इलेवन की टीमें बनी थीं। वर्ल्ड जाएंट्स की टीम ने फाइनल में एशिया लायंस को हरा दिया था। इंडिया महाराजा की टीम चार मैच में सिर्फ एक ही जीत हासिल कर सकी थी। वह लीग राउंड में तीसरे स्थान पर रही थी।


कैफ थे इंडिया महाराजा के कप्तान
मोहम्मद कैफ इंडिया महाराजा के कप्तान थे। उनकी टीम में हेमांग बदानी, एस बद्रीनाथ, रजत भाटिया, स्टुअर्ट बिन्नी, वसीम जाफर, नमन ओझा, प्रज्ञान ओझा, मुनाफ पटेल, इरफान पठान, यूसुफ पठान जैसे खिलाड़ी थे। एशिया लायंस के कप्तान मिस्बाह उल हक और वर्ल्ड जाएंट्स के कप्तान डैरेन सैमी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed