फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Harbhajan singh joined his new team KKR, says I have nothing to prove to anyone

केकेआर के हरभजन: 23 साल पहले किया था डेब्यू, परिवार की वजह से नहीं खेला पिछला IPL

Wed, 31 Mar 2021 04:58 PM IST
अंशुल तलमले पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 31 Mar 2021 04:58 PM IST
सार

अपने परिवार को लेकर चिंतित हरभजन ने पिछले साल आईपीएल नहीं खेला था। यूएई से भारत लौटने पर उन्हें पृथकवास में रहना होता, जो उन्हें मंजूर नहीं था। मुंबई इंडियंस और चेन्नई की ओर से खेल चुके भज्जी इस बार केकेआर के साथ हैं।

विज्ञापन
Harbhajan singh joined his new team KKR, says I have nothing to prove to anyone
हरभजन सिंह - फोटो : ट्विटर @KKRiders

विस्तार

भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने बुधवार को कहा कि वह अब भी इसलिए खेल रहे हैं क्योंकि वह खेलना चाहते हैं और उन्हें किसी के सामने कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। हरभजन इंडियन प्रीमियर लीग में इस साल कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से खेलेंगे और उनमें जितनी भी क्रिकेट बची है वह उसका पूरा लुत्फ उठाना चाहते हैं।

विज्ञापन


हरभजन ने पीटीआई से कहा, 'कई लोग सोचते हैं कि 'भाई ये क्यों खेल रहा है।' अरे भाई ये उनकी सोच है मेरी नहीं। मेरी सोच है कि मैं अभी खेल सकता हूं तो मैं खेलूंगा। मुझे अब किसी के सामने कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। मेरा इरादा अच्छा खेल दिखाना और मैदान पर खेल का पूरा लुत्फ उठाना है। क्रिकेट खेलकर मुझे अब भी संतुष्टि मिलती है।'

विज्ञापन

Harbhajan singh joined his new team KKR, says I have nothing to prove to anyone
हरभजन सिंह - फोटो : ट्विटर @KKRiders

हरभजन ने 1998 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था और उनके नाम पर अब 700 से अधिक अंतरराष्ट्रीय विकेट दर्ज हैं। इस ऑफ स्पिनर ने कहा, 'मैंने अपने लिए मानदंड स्थापित किए हैं और यदि मैं उनको पूरा नहीं करता हूं तो किसी अन्य को नहीं बल्कि स्वयं को दोष दूंगा। मैं तब स्वयं से प्रश्न करूंगा कि क्या मैंने पर्याप्त प्रयास किए थे।'
 



उन्होंने कहा, 'हां, मैं अब 20 साल का नहीं हूं और मैं वैसा अभ्यास नहीं करूंगा जैसा तब किया करता था। हां, मैं 40 साल का हूं और मैं जानता हूं कि मैं अब भी फिट हूं और इस स्तर पर सफल होने के लिए जो करना है वह जरूर करूंगा। टीका आ चुका है। इसके लिए अलावा मेरे परिवार ने मुझसे खेलने के लिए कहा। मेरी पत्नी (गीता) ने कहा कि मुझे खेलना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed