{"_id":"56da73c64f1c1bb3048b4b73","slug":"harbhajan-singh-is-very-near-about-to-break-the-world-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरभजन का कमाल, वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब पहुंचे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हरभजन का कमाल, वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब पहुंचे
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 06 Mar 2016 01:57 PM IST
विज्ञापन
हरभजन सिंह
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के टर्बनेटर हरभजन सिंह की 5 महीने बाद मैदान में वापसी हुई। मौके को भुनाते हुए उन्होंने ऐसा कमाल कर दिया कि वर्ल्ड रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गए।
विज्ञापन
पिछले साल 5 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कटक में हुए टी-20 मुकाबले के बाद हरभजन सिंह ने गुरुवार मैदान में वापसी की। धमाकेदार वापसी करते हुए भज्जी ने इस मुकाबले में कसी हुई गेंदबाजी की और एक ओवर मेडन डाला।
विज्ञापन
हरभजन ने अपने 4 ओवर में सिर्फ 11 रन लुटाए। एक मेडन ओवर के साथ ही उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 5 मेडन ओवर हो गए हैं। इससे पहले आखिरी बार भज्जी ने मेडन ओवर करीब 4 साल पहले डाला था।
विज्ञापन
इससे पहले भज्जी ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले में पहला मेडन ओवर 12 जून 2009 को वेस्टइंडीज के खिलाफ डाला था। उसके बाद एक साल बाद 7 मई 2010 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक और दो साल बाद 23 सितंबर 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ 2 मेडन ओवर डाले थे।
हरभजन से ऊपर सबसे ज्यादा मेडन फेंकने वाले टी-20 गेंदबाजों में श्रीलंका के नुआन कुलासेकरा हैं। कुलासेकरा के नाम कुल 6 मेडन ओवर हैं। हरभजन दूसरे नंबर पर दो और गेंदबाजों के साथ संयुक्त नंबर पर हैं। भज्जी के अलावा दूसरे नंबर पर आयरलैंड के जोनाथन और श्रीलंका के अजंता मेंडिस भी हैं।
हरभजन सिंह वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने से सिर्फ एक मेडन ओवर पीछे हैं। अगर एशिया कप के फाइनल मुकाबले में उन्हें मौका मिल जाता है तो वह रिकॉर्ड की बराबरी या उसे तोड़ भी सकते हैं। हालांकि टी-20 वर्ल्ड कप में भी उनके पास स्वर्णिम मौका है।