फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Harbhajan Singh, Brett Lee, Jonty Rhodes to Mentor LLC Ten10 Teams New Initiative from Legends League Cricket

LLC: लीजेंड्स लीग टेन-10 से जुड़ेंगे क्रिकेट जगत के ये दिग्गज, यूपी के 10 शहरों में होगा टूर्नामेंट

Fri, 14 Jun 2024 07:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 14 Jun 2024 07:34 PM IST
सार

नया हाइपर लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट उत्तर प्रदेश के 10 शहरों में होगा। इससे उभरते हुए खिलाड़ियों को लीजेंड खिलाड़ियों की निगरानी में क्रिकेट खेलने का अवसर मिलेगा। पहला चरण वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, अलीगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, आगरा और गोरखपुर में खेला जाएगा।

विज्ञापन
Harbhajan Singh, Brett Lee, Jonty Rhodes to Mentor LLC Ten10 Teams New Initiative from Legends League Cricket
एलएलसी टेन-10 - फोटो : Legends League Cricket

विस्तार

लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) की नई पहल एलएलसी टेन-10 की घोषणा हो गई है। इसमें शामिल फ्रेंचाइजी से दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ी जुड़ेंगे। इन खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली, भारत के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह और दक्षिण अफ्रीका के जोंटी रोड्स जैसे नाम शामिल हैं। यह विभिन्न फ्रेंचाइजी के मेंटर के तौर पर इस पहल के साथ जुड़ेंगे। इसमें शामिल खिलाड़ियों के लिए ऐसे दिग्गज खिलाड़ियों से सीखने और खुद को विकसित करने का यह शानदार अवसर होगा। 
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में होगा ये टूर्नामेंट
नया हाइपर लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट उत्तर प्रदेश के 10 शहरों में होगा। इससे उभरते हुए खिलाड़ियों को लीजेंड खिलाड़ियों की निगरानी में क्रिकेट खेलने का अवसर मिलेगा। पहला चरण वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, अलीगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, आगरा और गोरखपुर में खेला जाएगा। इसके मुकाबले टेनिस बॉल से खेले जाएंगे, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक क्रिकेट प्रशंसकों की भागीदारी होगा। इस पहल का उद्देश्य सरकार के 'फिट इंडिया' कार्यक्रम में योगदान देना और पूरे भारत में क्रिकेट प्रशंसकों को प्रीमियम क्रिकेट खेलने के पर्याप्त अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरभजन, ब्रेट ली और रोड्स ने रखी राय
हरभजन सिंह ने कहा कि क्रिकेट ने मुझे काफी कुछ दिया है। मैं एक 'खोटे सिक्के' की तरह था, लेकिन आज जो भी हूं इसी के कारण हूं। अब समय है कि मैं इस खेल को कुछ दूं। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम फैंस और भविष्य में क्रिकेट को विकसित करने वाली प्रतिभाओं का कुछ दें और भविष्य के लिए काम करें। 
विज्ञापन

ब्रेट ली ने कहा, 'भारत के लोग क्रिकेट और क्रिकेटरों को काफी पसंद करते हैं। मेरे लिए भारत दूसरा घर जैसा है। यहां मुझे जो प्यार और समर्थन मिलता है वो एक अलग स्तर का है। मैं कुछ क्रिकेटरों का मार्गदर्शन करने के लिए उत्सुक हूं।'  

जोंटी रोड्स ने कहा कि यह एक ही समय में प्रशंसकों को शामिल करने और युवाओं को प्रशिक्षित करने का एक अच्छा विचार है। मैं एलएलसी टी10 में मेंटर के रूप में भाग लेकर खुश हूं।

'क्रिकेट को प्रोमोट करना है लक्ष्य'
लीजेंड्स लीग क्रिकेट के सह संस्थापक रमन रहेजा ने कहा, हमारा स्पष्ट दृष्टिकोण जमीनी स्तर पर क्रिकेट को बढ़ावा देना है, यही कारण है कि हम क्रिकेट को टियर 2 और टियर 3 शहरों में ला रहे हैं। हमारे फ्रेंचाइजी क्रिकेट मॉडल ने बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग बनाई है जो लगातार बढ़ती जा रही है। प्रशंसकों और क्रिकेट प्रेमियों के साथ जुड़ने का यह अवसर उनके साथ हमारे बंधन को मजबूत करेगा। हमारा प्रयास युवा प्रतिभाओं को दिग्गज क्रिकेटरों के साथ प्रशिक्षण के लिए एक मंच प्रदान करना है। 

100 दिनों तक खेला जाएगा टूर्नामेंट
यह टूर्नामेंट 100 दिनों तक खेला जाएगा। टेनिस बॉल से खेले जाने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट में 50 से ज्यादा टीमों की भागीदारी होने वाली है। टी-10 लीग से फैंस और उभरते हुए क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर मिलेगा। इस लीग में स्टार मेंटर की मौजूदगी न केवल प्रशंसकों को आकर्षित करेगी बल्कि लीग को अधिक पेशेवर भी बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed