वीना मलिक पर हरभजन ने किया करारा प्रहार, कहा-ठीक करो अपनी अंग्रेजी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के अनुभवी गेंदबाज हरभजन सिंह आजकल सोशल मीडिया पर खूब छाए हुए हैं। मंगलवार को हरभजन ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मंच पर कुछ कहने से पहले वीना को अपनी भाषा में सुधार कर लेना चाहिए।
दरअसल, वीना ट्विटर पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान द्वारा संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए गए भाषण का बचाव कर रही थीं। वीना लिखना चाह रही थीं, 'प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने भाषण में शांति की बात की। उन्होंने सच्चाई और उस डर की बात की है जो बेशक कर्फ्यू हटाने के बाद होगा। दुख की बात है कि वहां खून की नदियां बहेंगी। उन्होंने साफ किया कि यह धमकी नहीं बल्कि एक डर है। क्या तुम्हें अंग्रेजी समझ नहीं आती, हरभजन सिंह।'
PM Imran khan DID talk about peace in his speech.He talked about the reality and the horror that will surly occur when the curfew is lifted and sadly there's gonna be a bloodbath.He clearly states that it’s not a threat but a fear
विज्ञापन विज्ञापन
Don’t you understand English? @harbhajan_singh https://t.co/WTpjholRoT — VEENA MALIK (@iVeenaKhan) October 7, 2019
इस ट्वीट के बाद हरभजन ने वीना के ट्वीट में स्पेलिंग की गलती को तुरंत पकड़ लिया। उन्होंने लिखा surly क्या होता है। ओह अच्छा क्या यह Surely (निश्चित रूप से) है? लो जी देखो ये अंग्रेजी इनकी। आराम करो और अगली बार जब आप अंग्रेजी में कुछ पोस्ट करें तो एक बार पढ़ जरूर लें।
बता दें कि इससे पहले हरभजन ने दो अक्तूबर को ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने इमरान खान के भाषण की आलोचना करते हुए कहा था कि इसमें न्यूक्लियर वॉर के संकेत दिए गए हैं। उन्होंने लिखा था कि एक बड़े खिलाड़ी इमरान खान द्वारा 'ब्लडबाथ' और 'आखिर तक लड़ेंगे' जैसे शब्दों से दोनों देशों में सिर्फ नफरत ही बढ़ेगी। एक साथी खिलाड़ी होने के नाते मुझे उम्मीद थी कि वह शांति बढ़ाने की बात करेंगे।
At UNGA speech, there were indications for India of potential nuclear war. As a prominent sportsperson, Imran Khan’s choice of words 'bloodbath' 'fight to the end' will only increase hatred between the two nations. As a fellow sportsperson I expect him to promote ✌️ peace
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) October 2, 2019
बता दें कि पाकिस्तानी अदाकारा वीना 2010 में भारतीय टेलिविजन शो बिग बॉस के चौथे सीजन में नजर आई थीं। इसके अगले साल वह क्रिकेट वर्ल्ड कप के रिएलटी शो 'बिग टॉस' में राखी सावंत के साथ दिखी थीं। 2012 में वीना ने भारतीय फिल्म में एक आइटम सॉन्ग किया था और 2014 में वह भारत में काम करती रही थीं।