WI Inning
21/0 (2 ov)
Kamil Pooran 0
Shai Hope 21 (12)
IND elected to bowl
{"_id":"629c3b978a508048bf3ac46d","slug":"harbhajan-singh-admitted-his-mistake-after-14-years-said-i-should-not-have-slapped-sreesanth","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Harbhajan-Sreesanth Controversy: श्रीसंत को थप्पड़ मारने के 14 साल बाद हरभजन ने मानी गलती, कहा- मुझे ऐसा नहीं करना था","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Harbhajan-Sreesanth Controversy: श्रीसंत को थप्पड़ मारने के 14 साल बाद हरभजन ने मानी गलती, कहा- मुझे ऐसा नहीं करना था
Sun, 05 Jun 2022 10:43 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 05 Jun 2022 10:43 AM IST
सार
आईपीएल मैच के दौरान अपने साथी खिलाड़ी श्रीसंत को थप्पड़ मारने वाले हरभजन सिंह ने अपनी गलती मानी है। भज्जी ने कहा है कि उन्हें श्रीसंत को थप्पड़ नहीं मारना चाहिए था।
विज्ञापन
हरभजन सिंह और एस श्रीसंत
- फोटो : sportskeeda
विस्तार
आईपीएल का पहला सीजन फटाफट क्रिकेट के रोमांच के अलावा विवादों की वजह से भी काफी चर्चा में रहा था। इस सीजन का सबसे बड़ा विवाद मुंबई इंडियंस के हरभजन सिंह और किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के एस श्रीसंत के बीच हुआ था। हरभजन ने मैदान में ही श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया था। इसके बाद उन्हें पूरे सीजन के लिए आईपीएल से बैन कर दिया गया था। अब हरभजन ने स्वीकार किया है कि उस दिन उन्हें थप्पड़ नहीं मारना चाहिए था। हरभजन और श्रीसंत ने आगे चलकर 2011 विश्वकप में टीम इंडिया को चैंपियन बनाया था। जीत के बाद दोनों खिलाड़ियों ने साथ जश्न मनाया था। इसके बाद दोनों के बीच अनबन की खबरों पर विराम लग गया, लेकिन थप्पड़ वाली घटना कोई नहीं भूला है।
हरभजन ने इस घटना को याद करते हुए अफसोस जताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें श्रीसंत को थप्पड़ नहीं मारना चाहिए था। उस दिन जो कुछ भी हुआ, वह बेहद गलत था।
विज्ञापन
हरभजन ने इस घटना को याद करते हुए अफसोस जताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें श्रीसंत को थप्पड़ नहीं मारना चाहिए था। उस दिन जो कुछ भी हुआ, वह बेहद गलत था।
Trending Videos
पांच वनडे मैच के लिए भी बैन हुए थे भज्जी
श्रीसंत के साथ भिड़ने के बाद हरभजन को आईपीएल के उस सीजन से बैन कर दिया गया था। इसके बाद उन पर पांच वनडे मैचों का भी बैन लगाया था। यह हरभजन के करियर का सबसे बड़ा विवाद था। इस पर हरभजन पहले भी कई बार अफसोस जाहिर कर चुके हैं। इस घटना पर बात करते हुए उन्होंने एक बार कहा था कि श्रीसंत ने काफी नौटंकी कर दी थी, लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना था। वो उनकी गलती थी। मैदान पर उन्होंने जो किया था वो पूरी तरह से गलत था। हरभजन ने अपनी गलती जरूर मानी थी, लेकिन उन्होंने यह भी कहा था कि उन्होंने थप्पड़ नहीं मारा था।
राजनीति में नई पारी शुरू कर चुके हैं हरभजन
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद हरभजन सिंह राजनीति में नई पारी की शुरुआत कर चुके हैं। वो आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब में राज्यसभा सांसद बने हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह फैसला किया है कि वो अपनी सैलरी किसान की बेटियों की पढ़ाई और सामाजिक कार्यों के लिए देंगे। भज्जी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के करीबी बताए जाते हैं।
हरभजन ने भारत के लिए 103 टेस्ट में 417 विकेट झटके और 236 वनडे में उनके नाम 269 विकेट रहे। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 28 टी20 मैच खेले और 25 विकेट लिए। 163 आईपीएल मैचों में उनके नाम 150 विकेट हैं।