{"_id":"59edd7964f1c1b86698b718b","slug":"harbhajan-attack-on-ips-sanjeev-bhatt-over-team-india-selection-statement","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आईपीएस ने टीम इंडिया में भेदभाव का आरोप लगाया, हरभजन ने लगाई क्लास ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईपीएस ने टीम इंडिया में भेदभाव का आरोप लगाया, हरभजन ने लगाई क्लास
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Mon, 23 Oct 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
हरभजन सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट ने टीम इंडिया में खिलाड़ियों के चयन को लेकर सवालिया निशान उठाए हैं। भट्ट के इन आरोप का पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने करारा जवाब दिया है। भट्ट ने रविवार को अपने फेसबुक और ट्वीटर अकाउंट पर टीम इंडिया के चयन पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
Trending Videos
क्या कोई मुस्लिम खिलाड़ी टीम इंडिया में है
संजीव भट्ट
संजीव भट्ट ने लिखा, क्या इस समय भारतीय क्रिकेट टीम में कोई मुस्लिम खिलाड़ी है। आजादी से आज तक ऐसा कितनी बार हुआ कि भारत की क्रिकेट टीम में कोई मुसलमान खिलाड़ी ना हो? उन्होंने लिखा-क्या मुसलमानों ने क्रिकेट खेलना बंद कर दिया है या खिलाड़ियों का चुनाव करने वाले किसी और खेल के नियम मान रहे हैं।
क्या इस समय भारतीय क्रिकेट टीम में कोई मुस्लिम खिलाड़ी है ?
— Sanjiv Bhatt (IPS) (@sanjivbhatt) October 22, 2017
आज़ादी से आज तक ऐसा कितनी बार हुआ कि भारत की क्रिकेट... https://t.co/Nb6ufi71qX
विज्ञापन
विज्ञापन
हरभजन सिंह ने करारा जवाब दिया
हरभजन सिंह
- फोटो : IPL
संजीव भट्ट के इस ट्वीट पर हरभजन सिंह ने उन्हें करारा जवाब दिया है। हरभजन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है-हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में है भाई। क्रिकेट टीम में खेलने वाला हर खिलाड़ी हिंदुस्तानी है उसकी जात या रंग की बात नहीं होनी चाहिए, जय भारत। हरभजन सिंह के इस जवाब को सोमवार को टीम इंडिया का चयन पूरी तरह सही भी ठहरा दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए हैदराबाद के मोहम्मद शीराज को टीम में शामिल किया गया है।
हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में है भाई। क्रिकेट टीम में खेलने वाला हर खिलाड़ी हिंदुस्तानी है उसकी जात या रंग की बात नहीं होनी चाहिए (जय भारत) https://t.co/UVvSHaLJdY
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) October 23, 2017