फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   happy birthday vvs laxman

वेरी-वेरी स्पेशल लक्ष्मण को दें जन्मदिन की बधाई

Thu, 01 Nov 2012 01:23 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 01 Nov 2012 01:23 AM IST
विज्ञापन
happy birthday vvs laxman

कलाइयों के कमाल से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी की धाक जमाने वाले भारत के बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण गुरुवार को 38 साल के हो गए। क्रिकेट जगत में 'वेरी-वेरी स्पेशल' नाम से प्रसिद्घ लक्ष्मण का जन्म 1 नवंबर 1974 को आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदाराबाद में हुआ था।

विज्ञापन


कलाई के जादूगर हैं लक्ष्मण
क्रिकेट विश्लेषकों की मानें तो कलाई की मदद से खेले जाने वाले कई शॉट्स को लक्ष्मण महान बल्लेबाज सचिन से भी ज्यादा बेहतर तरीके से खेलते थे। भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को आदर्श मानने वाले लक्ष्मण उन्हीं की तरह गेंदों को ऑन साइड और ऑफ साइड दोनों ओर बड़े ही इतमिनान से शॉट्स लगाते थे। लक्ष्मण के इसी कला के सम्मान में उनके संन्यास के मौके पर बीसीसीआई ने एक बयान में कहा था कि 'दुनिया में बहुत कम बल्लेबाज हैं जो बल्लेबाजी को इतना आसान बना सकते हैं।'  
विज्ञापन


281 की पारी ने बनाया हीरो
लक्ष्मण ने 1996 में अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला। 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता में 95 रनों की पारी खेलकर अपनी बल्लेबाजी कला से दुनिया को रूबरू कराया। वर्ष 2000 में जब ऑस्ट्रेलिया के सिडनी ग्राउंड पर उन्होंने 167 रन ठोके तो लक्ष्मण सबकी नजरों में आ गए। 2001 में इस कलात्मक बल्लेबाज ने ईडन गार्डन में एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी की जमकर धुनाई करते हुए ताबड़तोड़ 281 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये पारी उनकी सबसे यादगार पारियों में से एक मानी जाती है। उस समय भारत फॉलोआन खेल रहा था लेकिन राहुल द्रविड़ और लक्ष्मण ने मिलकर भारत को जीत दिलाई थी।

इसी साल अगस्त में लक्ष्मण ने अपने 16 साल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर (1996-2012) पर विराम लगाने की घोषणा की। अपने साल के करियर में लक्ष्मण ने 134 टेस्ट मैच में करीब 46 के औसत से 8,781 रन बनाए। इसमें उन्होंने 17 शतक और 56 अर्द्घशतक जड़े। खास बात यह है कि बेहद शांत दिखने वाले लक्ष्मण ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम के खिलाफ काफी मजबूती के साथ बल्लेबाजी करते थे।


वनडे मैचों में लक्ष्मण ने पहला मैच 1998 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। 86 वनडे मैचों में छह शतक और 10 अर्द्घशतक की बदौलत उन्होंने कुल 2,338 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम को फेवरेट मानने वाले लक्ष्मण ने 2004 में पाकिस्तान दौरे पर फाइनल मैच में 107 रनों की पारी खेलकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी। फिलहाल लक्ष्मण रणजी मैचों में हैदराबाद टीम के कप्तान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed