Bday Spcl: 52 बरस के हुए जवागल श्रीनाथ, दर्ज है सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप खेलने का रिकॉर्ड
Happy Birthday Javagal Srinath: जवागल श्रीनाथ के नाम बतौर भारतीय गेंदबाज सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप खेलने का रिकॉर्ड है। वो साल 1992, 1996,1999 और साल 2003 में हुए 50-50 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ आज अपना 52वां जन्मदिन बना रहे हैं। 31 अगस्त 1969 को कर्नाटक के मैसूर में जन्मे श्रीनाथ ने भारत के लिए 62 टेस्ट, 229 वन-डे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने अपने नाम कई खास रिकॉर्ड दर्ज किए।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 551 विकेट लेने वाले इस पूर्व तेज गेंदबाज को बीसीसीआई, आईसीसी, सहित कई दिग्गजों ने जन्मदिन की बधाई दी है। बता दें कि श्रीनाथ के नाम बतौर भारतीय गेंदबाज सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप खेलने का रिकॉर्ड है। वो साल 1992, 1996,1999 और साल 2003 में हुए 50-50 वर्ल्ड कप में टीम का हिस्सा रहे हैं।
उन्होंने भारत के लिए वर्ल्ड कप में 34 मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने सबसे ज्यादा 44 विकेट लिए हैं। जवागल श्रीनाथ वन-डे में भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्होंने भारत की तरफ से वन-डे में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। इस मामले में वह दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 229 मैचों में कुल 315 विकेट चटकाए हैं। पहले स्थान पर अनिल कुंबले हैं, जिन्होंने 271 मैचों में 337 विकेट झटके हैं।
इंजीनियर से क्रिकेटर बने श्रीनाथ ने साल 1991 में पाकिस्तान के खिलाफ वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। अपने पहले मैच में श्रीनाथ कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। उन्होंने नौ ओवर की गेंदबाजी में 31 रन देकर एक विकेट लिया था।
🔸 6⃣7⃣ Tests
— BCCI (@BCCI) August 31, 2021
🔸 2⃣2⃣9⃣ ODIs
🔸 5⃣5⃣1⃣ international wickets
Here's wishing Javagal Srinath - former #TeamIndia pacer and now a match referee - a very happy birthday. 🎂 👏 pic.twitter.com/xr5N4vrPtw
Happy birthday to India’s joint highest wicket-taker in @cricketworldcup history, Javagal Srinath 🍰 pic.twitter.com/va1EGrG8ZK
— ICC (@ICC) August 31, 2021
We go back more than 3 decades.
— Venkatesh Prasad (@venkateshprasad) August 31, 2021
One the finest genuine fast bowler India has ever produced and a person with a great sense of humour.
Wishing @iamjavagal a very very happy birthday. May Prabhu bless him with a long and healthy life. pic.twitter.com/9fW59jDKpu