फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Hanuma Vihari appreciates Ishant sharma batting in india vs west indies 2nd test

WIvIND: शतक लगाने के बाद इस खिलाड़ी के मुरीद हुए हनुमा विहारी, कहा-मुझसे बेहतर बल्लेबाजी की

Sun, 01 Sep 2019 04:11 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 01 Sep 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
Hanuma Vihari appreciates Ishant sharma batting in india vs west indies 2nd test
हनुमा-इशांत - फोटो : social media

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच खेल रही टीम इंडिया का जबरदस्त प्रदर्शन जारी है। वर्ल्ड कप के बाद अपना पहला दौरा कर रही टीम इंडिया आखिरी मैच में टीम के चुनिंदा खिलाड़ियों के दम पर मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।

विज्ञापन


वन-डे सीरीज और फिर टी-20 सीरीज जीतने के बाद अब विराट सेना की नजर टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने पर है।

ऐसे में दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 416 रन बनाए। मैच में हनुमा विहारी ने छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला शतक पूरा किया। उन्होंने इशांत शर्मा के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए अहम शतकीय साझेदारी भी निभाई। अपनी गेंदों से विरोधियों को परेशान करने वाले इशांत ने भी 91वें टेस्ट मैच के बाद अपना पहला अर्धशतक लगाया।
विज्ञापन


दिन के समाप्ति के बाद हनुमा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'मैं कल रात से 42 रन पर नाबाद था। मैं ठीक से सोया नहीं। मैं केवल अगले दिन बड़ा स्कोर बनाने की सोच रहा था। खुशी है कि मैं शतक बना पाया और इसका श्रेय इशांत को जाना चाहिए।”
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'मुझसे ज्यादा वो बल्लेबाज की तरह दिख रहा था। जिस तरह वो खेलता गया, हम लगातार बात करते रहे कि गेंदबाज क्या कर रहा है और उसके अनुभव ने मुझे काफी मदद की।”

इशांत ने मैच में नौंवे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 80 गेंदों में सात चौकों की मदद से 57 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed